इतिहास में 10 अप्रैल- भारत के छठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का 1995 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 10 अप्रैल- भारत के छठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का 1995 में निधन

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 10 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

10 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • स्वामी दयानंद सरस्वती ने 1875 में आर्यसमाज की स्थापना की।
  • राम चंद्र चटर्जी 1889 में गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
  • टाइटेनिक 1912 में ब्रिटेन के साउथेप्टन बंदरगाह से अपनी पहली और आखिरी यात्रा पर रवाना हुआ।
  • ऐतिहासिक जेनेवा सम्मेलन 1922 में शुरू।
  • सन 1930 में पहली बार सिंथेटिक रबर का उत्पादन हुआ।
  • ईरान में 1972 में आए भूकंप से लगभग 5 हजार लोगों की मौत हो गई।
  • भारत का बहुउद्देशीय उपग्रह “इनसेट-1ए” का 1982 में सफल प्रक्षेपण।
  • उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक एवं प्रोटेस्टेंटों के बीच 1998 में समझौता सम्पन्न।
  • भारत व ईरान के बीच 2001 में तेहरान घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर।
  • अमेरिका ने 2003 में इराक पर कब्जा कर लिया।
  • पोलैंड के राष्ट्रपति लेक काजिंस्की की 2010 में विमान दुर्घटना में मौत।
  • केरल के कोल्लम जिले के पुत्तिलिंग मंदिर में 2016 में लगे भीषण आग से करीब 110 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा लोग घायल।

10 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • पुलित्जर पुरस्कारों के प्रणेता अमेरिकी पत्रकार एवं प्रकाशक जोसेफ पुलित्जर का 1847 में जन्म।
  • स्वतंत्रता पूर्व भारत के प्रतिष्ठित संपादकों तथा उदारवादी दल के संस्थापकों में से एक सी. वाई. चिन्तामणि का 1880 में जन्म हुआ।
  • भारतीय उद्योगपति घनश्यामदास बिड़ला का 1894 में जन्म।
  • बंगाल के प्रमुख कांग्रेसी नेता, महात्मा गांधी जी के अनुयायी और स्वतंत्रता सेनानी प्रफुल्लचंद्र सेन का 1897 में जन्म।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर धनसिंह थापा का 1928 में जन्म।
  • हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका किशोरी अमोनकर का 1931 में जन्म।
  • बहुमुखी प्रतिभाशाली, अनेक विषयों के विद्वान, विचारक और कवि श्याम बहादुर वर्मा का 1932 में जन्म।
  • भारतीय राजनेता नारायण राणे का 1952 में जन्म।

10 अप्रैल को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)