इतिहास में 18 अप्रैल: 1955 में महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का निधन, आज है वर्ल्ड हेरिटेज डे

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 18 अप्रैल: 1955 में महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का निधन, आज है वर्ल्ड हेरिटेज डे

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 18 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

18 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

  • मुगल साम्राज्य के बादशाह शाहजहां ने 1612 में मुमताज से निकाह किया।
  • महात्मा गांधी ने 1917 में सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया।
  • नीदरलैंड के हेग में 1948 में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
  • विनोबा भावे ने 1950 में आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
  • “सम्राट अशोक” नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 सन 1971 में मुंबई में उतरा।
  • जिंबाब्वे ने 1980 में ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
  • सन 1991 में केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
  • वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 1994 में 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
  • माउंट एवरेस्ट में सन 2014 में आए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत।

18 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • सिखों के नौवें गुरु गुरु तेग़ बहादुर का जन्म 1621 में हुआ।
  • हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का जन्म 1916 में हुआ।
  • 1961 में बालीवुड अभिनेत्री पूनम ढिल्लों का जन्म।
  • भारतीय सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री दुलारी का जन्म 1928 में हुआ।

18 अप्रैल को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)