इतिहास में 19 जून- कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी का 1970 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
Indira Gandhi Birthday: इंदिरा गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने उन्हें प्यारी दादी के रूप में याद किया

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 19 जून को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

19 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • पहला ‘फादर्स डे’ वाशिंगटन में 19 जून 1910 को मनाया गया।
  • प्रसिद्ध अंपायर डिकी बर्ड एम.सी.सी. को आजीवन सदस्यता से 19 जून 1996 को सम्मानित किया गया।
  • फ़ोर्ब्स पत्रिका ने ओफ़्रा विनफ़े को दुनिया की सौ ताकतवर हस्तियों में 19 जून 2005 को पहला स्थान दिया।
  • विश्व में राजनीतिक रूप से अस्थिर देशों की सूची में पाकिस्तान को 12वाँ स्थान प्राप्त हुआ।
  • उत्तराखण्ड सरकार ने 2008 में गंगा पर निर्माणाधीन 480 मेगावाट की पाला मनेरी व 380 मेगावाट की भैरोंधारी परियोजना को स्थगित किया।
  • फ्रांस के राजा लुई ने 1269 में सभी यहुदियों को शर्म का बिल्ला पहनने का फऱमान जारी कर दिया।

19 जून को जन्मे व्यक्ति

  • माधवराव सप्रे का जन्म 1871 को दमोह के पथरिया ग्राम में हुआ। वह राष्ट्रभाषा हिन्दी के उन्नायक, प्रखर चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम थे।
  • 1922 में डेनमार्क के भौतिक विज्ञानी, नोबेल पुरस्कार विजेता आजे नील्स बोर का जन्म हुआ।
  • आंग सान सू की का जन्म 1945 को हुआ कई। साल कैद और घर में नजरबंद रहने के बावजूद वह दुनिया में आजादी का प्रतीक बनकर उभरीं थीं।
  • 19 जून 1947 को मशहूर ब्रिटिश-भारतीय लेखक और उपन्यासकार सलमान रश्दी का जन्म हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकरम इबोबी सिंह का जन्म 1948 में हुआ।
  • भारतीय नेता और भारत की संसद के सदस्य राहुल गांधी का जन्म 1970 को नई दिल्ली में हुआ।

    इतिहास में 18 जून- वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का 1858 में निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)