इतिहास में 2 मई- महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का 1519 में निधन

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 2 मई- महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन 1519 में हुआ

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है।वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 2 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

2 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • आज ही के दिन रावलपिंडी में दंगे की आग भड़की थी जो 1907 में पश्चिम बंगाल से पंजाब तक फ़ैल गया था।
  • महात्मा गांधी की हत्या मामले की सुनवाई 1949 में शुरू हुई।
  • दुनिया के पहला जेट विमान डी हैविलैंड धूमकेतु 1 ने 1952 में लंदन से जोहांसबर्ग तक अपनी पहली उड़ान भरी।
  • पहला थर्मोप्लास्टिक संयंत्र 1959 में रिसरा में खोला गया।
  • लोक सभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक 1968 में पारित किया।
  • आज ही के दिन लोकसभा में पब्लिक प्रोविडेंड फंड एक्ट को मंजूरी 1968 में मिली थी।
  • अमेरिका की 30 वर्षीया एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुँचने वाली प्रथम महिला 1986 में बनीं।
  • पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक ने 2002 में न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ रिकार्ड 329 रन बनाये।
  • अनिल अम्बानी ग्रुप की फर्म रिलायंस पावर लिमिटेड ने इण्डोनेशिया में तीन कोयला खदानों का अधिग्रहण किया।

2 मई को जन्मे व्यक्ति

  • ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फ़िल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक सत्यजित रे का जन्म 1921 में हुआ
  • भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म 1922 में हुआ।
  • भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म 1929 में हुआ।
  • भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का जन्म 1929 में हुआ।

2 मई को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)