इतिहास में 29 अप्रैल- लाल किले की नींव 1639 में रखी गई, महान चित्रकार राजा रवि वर्मा का 1848 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 29 अप्रैल- लाल किले की नींव 1639 में रखी गई, महान चित्रकार राजा रवि वर्मा का 1848 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है।वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 29 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

29 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • दिल्ली में लाल किले की नींव 1639 में आज ही के दिन रखी गयी।
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 1939 में कांग्रेस से इस्तीफा दिया।
  • पाकिस्तान के अंतरिक्ष और ऊपरी वायुमंडल अनुसंधान आयोग ने अपने सातवें रॉकेट का 1965 में सफल प्रक्षेपण किया।
  • अफगानिस्तान के विद्रोही गुट ने 1978 में यह घोषणा कि उसने अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है।
  • जापान की सेना ने 1945 में रंगून छोड़ा।
  • बांग्लादेश के चटगांव में 1991 में आए एक चक्रवाती तूफान में एक लाख 38 हजार लोग मारे गए और दस लाख लोग बेघर हो गए।
  • रासायनिक हथियारों पर 1997 से प्रतिबंध लागू।
  • सीरिया की अंतिम फौजी टुकड़ी 2005 में लेबनान से रवाना हुई।
  • ऑस्ट्रेलिया ने 2007 में लगातार तीसरी बार क्रिकेट विश्वकप जीता।
  • ब्रिटिश राजकुमार प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का 2011 में विवाह हुआ।

29 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • सुप्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा का 1848 में आज ही दिन जन्म हुआ।
  • भारतीय तबला खिलाड़ी अल्ला राखा का 1919 में जन्म।
  • पश्चिमी शास्त्रीय संगीत के भारतीय कंडक्टर जुबिन मेहता का 1936 में जन्म।
  • एक राजनेता के रूप में 5 बार संसद के सदस्य रह चुके ई. अहमद का 1938 में जन्म।
  • भारतीय इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा का 1958 में जन्म।
  • मशहुर टेनिस खिलाड़ी आंद्रे अगासी का 1970 में जन्म।
  • 1979 में भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा का जन्म।

29 अप्रैल को हुए निधन

  • दिल्ली सल्तनत में गुलाम वंश के एक प्रमुख शासक इल्तुतमिश का 1236 में निधन हुआ।
  • 1960 में हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता बालकृष्ण शर्मा नवीन का निधन।
  • भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का 1979 में निधन।
  • 1997 में भारतीय रिज़र्व बैंक के सत्रहवें गवर्नर आर. एन. मल्होत्रा का निधन।
  • भारतीय फ़िल्म निर्देशक, निर्माता, पटकथा लेखक और हिंदी फ़िल्मों के गीतकार केदार शर्मा का 1999 में निधन।
  • 2010 में गायत्री मण्डल की संस्थापक सदस्या एवं समाज सेविका का कमलादेवी शुक्ला निधन।

    इतिहास में 28 अप्रैल: भारत की पहली ऑस्कर विजेता भानू अथैया का 1929 में जन्म हुआ


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)