इतिहास में 3 मई- 1969 में भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन का निधन, 1913 में पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चन्द्र’ रिलीज हुई

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 3 मई- 1969 में भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ. ज़ाकिर हुसैन का निधन, 1913 में पहली फीचर फिल्म 'राजा हरिश्चन्द्र' रिलीज हुई

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है।वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 3 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

3 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • यूएस का पहला मेडिकल कॉलेज फिलाडेलफिया में 1765 को खुला।
  • दुनिया में भाप इंजन से चलने वाली पहली नियमित यात्री रेलगाड़ी 1830 में चलनी शुरू हुई।
  • एथेंस विश्वविद्यालय की स्थापना 1837 में हुई।
  • पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र 1913 को प्रदर्शित हुई।
  • अमेरिका में पहली यात्री उड़ान न्यूयार्क और अटलांटिक सिटी के बीच संचालित 1919 को हुई।
  • नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 1939 में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
  • कमांडर ऐलन शेपर्ड 1961 में अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमरीकी यात्री बने।
  • ‘यूरो’ को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार करने का यूरोपीय नेताओं का ऐतिहासिक फैसला 1998 में हुआ।
  • ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज 2003 में बने।
  • टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन करने का पहला लाइसेंस 2008 में प्राप्त हुआ।
  • पाकिस्तानी जेल में सज़ा काट रहे भारतीय क़ैदी सरबजीत सिंह की फाँसी की सज़ा 2008 को अनिश्चित समय तक टाली गई।

3 मई को हुए जन्म

  • भारतीय राष्ट्रवादी, राजनीतिज्ञ, कूटनीतिज्ञ और पूर्व रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन का जन्म 1896 में हुआ।
  • राजस्थान की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ सुमित्रा सिंह का जन्म 1930 में हुआ।
  • राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्म 1951 में हुआ।
  •  गणित की दुनिया का प्रतिष्ठित सम्मान ‘फील्ड्स मेडल’ पाने वाली पहली महिला गणितज्ञ मरियम मिर्ज़ाख़ानी का जन्म 1977 में हुआ।

3 मई को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)