इतिहास में 5 अप्रैल- महात्मा गांधी 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी पहुंचे

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 5 अप्रैल- महात्मा गांधी 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी पहुंचे

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 5 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

5 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने 1843 में हॉगकॉग को ब्रिटिश कॉलनी में शामिल किए जाने की घोषणा की।
  • महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी पहुंचे।
  • भारत स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना 1949 को हुई।
  • विस्टन चर्चिल ने 1955 में ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
  • देश में 1957 में पहली बार और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से केरल में संपन्न चुनाव के बाद कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
  • नौसेना ने 1964 में पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।
  • सउदी अरब के राजा फैजल की 1975 में हत्या हुई।
  • देश का पहला नौसेना संग्रहालय 1979 में मुम्बई में खुला।
  • पार्वती ओमनाकुट्टन 2008 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी।

5 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • सिक्खों के तीसरे गुरु गुरु अमरदास का 1479 में जन्म।
  • भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री एवं राजनेता बाबू जगजीवन राम का जन्म 1908 में हुआ।
  • राजनेता रफ़ीक़ ज़करिया का जन्म 1920 में हुआ।
  • भारत-अमेरिकी लेखक और वक्ता अनु गर्ग का जन्म 1967 में हुआ।

5 अप्रैल को हुए निधन

  • प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का निधन 1922 में हुआ था।
  • महात्मा गांधी के करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एन्ड्रयूज का 1940 में निधन।
  • गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार पन्नालाल पटेल का निधन 1989 में हुआ था।
  • मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की 1993 में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई।

    इतिहास में 4 अप्रैल- बिल गेट्स और पॉल एलन ने 1975 में माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना की


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)