Blue Moon: 31 अक्टूबर को पहली बार दिखेगा दुर्लभ चांद, जानें क्या है ब्लू मून

  • Follow Newsd Hindi On  
Blue Moon: 31 अक्टूबर को पहली बार दिखेगा दुर्लभ चांद, जानें क्या है ब्लू मून

Blue Moon: हैलोवीन के दिन यानी 31 अक्टूबर 2020 को आसमान में ब्ल्यू मून नजर आएगा। इस खास पल के साक्षी हम सब बनने वाले हैं। कोरोना महामारी 2020 पूरी दुनियां के लिए एक बुरा दौर रहा है। लेकिन 31 अक्टूबर 2020 को जो होने जा रहा है यह खगोलीय घटना आपको खुश कर सकती है।

ब्लू मून एक असामान्य घटना है जो कि हर दो या तीन साल में देखने को मिल जाती है। लेकिन इस साल दिखने वाले इस नीले चंद्रमा को दोबारा देखने के लिए हमें 2039 तक का इंतजार करना पड़ेगा।


नासा (NASA) की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार अधिकांश ब्लू मून पीले और सफेद दिखते हैं, लेकिन ये चंद्रमा उन सभी से हटकर होगा जो अभी तक देखे गए हैं। कैलेंडर के महीने में बदलाव होने पर दूसरी पूर्णिमा के चंद्रमा के भौतिक गुणों (आकार प्रकार) में बदलाव नहीं होता है, इसलिए इसका रंग एक ही रहता है।

नासा का कहना है कि, वैसे कभी कभी नीला चांद दिखना सामान्य है। लेकिन इसके पीछे वजह अलग होती है। ये अक्सर वायुमंडलीय परिस्थितियों के चलते नीला नजर आता है। इसमें कैलेंडर का समय बदलने की वजह शामिल नहीं होती है।

साल 1883 में इसी तरह की घटना का एक प्रसिद्ध उदाहरण सामने आया था। उस दौरान ज्वालामुखी क्राकोटा फट गया था। इससे ज्वालामुखी से निकलने वाली धूल हवा में घुल गई थी। इससे चंद्रमा का रंग नीला दिखाई देने लगा था। लेकिन ये खगोलीय घटना के अनुसार नहीं आएगा। ब्लू मून का अर्थ नीला चांद नहीं है। बल्क‍ि एक माह में दो पूर्ण‍िमा होने पर दूसरी पूर्ण‍िमा के फुल मून को ब्लू मून कहा जाता है।


खगोल वैज्ञानिकों का दावा है कि, अगर 31 अक्टूबर की रात आसमान साफ रहेगा तो इस रात कोई भी टेलीस्कोप की मदद से ब्लू मून देख सकता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)