इतिहास में 7 अप्रैल- प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का 1920 में जन्म

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 7 अप्रैल- प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का 1920 में जन्म

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 7 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

7 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • ब्रिटिश रसायनशास्‍त्री जॉन वाॅकर ने 1827 में माचिस की बिक्री शुरु की।
  • इटली ने 1939 में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया।
  • बुकर टी वाशिंगटन 1940 में अमेरिकी डाक टिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।
  • सीरिया को 1946 में फ्रांस से आजादी मिली।
  • संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य मामलों की एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन की 1948 में स्थापना हुई इसीलिए आज के दिन को “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
  • अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में 1969 में इंटरनेट का जन्म।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने 1978 में विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकास और उत्पादन का काम पर रोक लगा दी।
  • रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर 1994 में राकेट हमले में निधन।
  • विश्व स्वास्थ्य दिवस को 1998 से “महिला चिकित्सा दिवस” के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
  • अमेरिकी सेना ने 2003 में इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया।
  • असम में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘उल्फा’ ने 2008 को अपना 30वाँ स्थापना दिवस मनाया।

7 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात उर्दू कवि कश्मीरी लाल ज़ाकिर का 1919 में जन्म हुआ।
  • प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का 1920 में जन्म।
  • क्यूबाई संगीतकार (वाटरमेलन मैन) माँगो सैंटामारिया का 1922 में जन्म।
  • 1942 में अभिनेता जितेंद्र का जन्‍म हुआ।

7 अप्रैल को हुए निधन


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)