इतिहास में 6 अप्रैल- भारतीय जनता पार्टी की 1980 में आज ही के दिन स्थापना हुई

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 6 अप्रैल- भारतीय जनता पार्टी की 1980 में आज ही के दिन स्थापना हुई

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 6 अप्रैल को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

6 अप्रैल की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • राजकुमार खुसरो ने 1606 में अपने पिता मुगल शासक जहांगीर के खिलाफ बगावत की।
  • फ्रांस ने 1672 में नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • सन 1896 में पहले आधुनिक ओलंपिक की शुरुआत हुई।
  • प्रथम विश्व युद्ध में अमेरिका ने 1917 में जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
  • रोलेट एक्ट के खिलाफ शुरू किए गए सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत महात्मा गांधी जी ने 1919 में पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
  • इटली में फासिस्टों ने 1924 के चुनाव में भारी जीत दर्ज किया।
  • जापानी विमानों ने 1942 में पहली बार भारत पर बम गिराए।
  • अमेरिका ने 1955 में परमाणु परीक्षण किया।
  • सोवियत संघ ने 1957 में परमाणु परीक्षण किया।
  • भारत की राजनीतिक पार्टी “भारतीय जनता पार्टी” की 1980 में आज ही के दिन स्थापना हुई।

6 अप्रैल को जन्मे व्यक्ति

  • हैदराबाद के अंतिम निज़ाम उस्मान अली खान का 1886 में जन्म।
  • राजनीतिज्ञ प्यारेलाल खण्डेलवाल का 1929 में जन्म।
  • 1931 में प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्म।
  • प्रसिद्ध क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का 1956 में जन्म।
  • 1971 में बालीवुड अभिनेता संजय सूरी का जन्म।

6 अप्रैल को हुए निधन

  • सिख धर्म गुरु हर किशन का 1664 में निधन।
  • प्रसिद्ध हिन्दी सेवी और प्रकाशक महाशय राजपाल का 1929 में निधन।
  • पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का 1985 में पेरिस में देहांत।
  • भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री तथा हरियाणा के पूर्व मुख्य मन्त्री चौधरी देवी लाल का 2001 में निधन।
  • बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का 2007 में निधन।

    इतिहास में 5 अप्रैल- महात्मा गांधी 1930 में नमक कानून तोड़ने के लिए दांडी पहुंचे


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)