Solar Eclipse 2020: 21 जून को लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, 900 साल बाद बना ये दुर्लभ संयोग

  • Follow Newsd Hindi On  
Solar and Lunar Eclipse 2021: जानें अगले साल कब-कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण, यहां देखें पूरी लिस्ट

Solar Eclipse, June 2020: 21 जून को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगने जा रहा है। जून (June) में लगने वाले सूर्य ग्रहण को ज्योतिषशास्त्री शुभ नहीं बता रहे हैं। पांच जून को चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगा था। इसके कुछ दिन बाद यानी 21 जून को सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) लगने वाला है।

एक महीने में दो ग्रहणों के लगने का संयोग भले ही 50 साल के बाद बन रहा है। इस बार पड़ने वाला पूर्ण सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) भारत (India)समेत मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कांगो, इथियोपिया, पाकिस्तान और चीन सहित अफ्रीका के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा।


यह पूर्ण सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) है। इसमें चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी को ढक लेगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण (Total Solar Eclipse) होने की वजह से दिन में अंधेरा हो जाएगा। धार्मिक दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण (Solar काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह चंद्र ग्रहण के ठीक 16 दिन बाद पड़ रहा है।

ग्रहण और सूतक का समय

सूतक काल ग्रहण से ठीक 12 घंटे पहले लग जाएगा

सूतक 20 जून की रात 10 बजे से शुरू हो जाएगा।


सूर्य ग्रहण का मध्‍य 12 बजकर 24 मिनट दोपहर पर होगा।

ग्रहण का मोक्ष दोपहर 2 बजकर 7 मिनट पर होगा।

भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 21 जून को सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर लगेगा और शाम 3 बजकर 4 मिनट तक रहेगा। इस पूर्ण ग्रहण को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर देखा जा सकेगा।

900 साल पहले घटा था ऐसा दुर्लभ संयोग

ज्योतिष 21 जून को लगने वाले सूर्य ग्रहण को बहुत दुर्लभ बता रहे हैं। ज्योतिषों का कहना हैं कि ऐसा सूर्य ग्रहण अब 900 साल बाद लग रहा है। ग्रहण के दौरान सूर्य वलयाकार की स्थिति में केवल 30 सेकंड तक ही रहेगा।

यह सूर्य ग्रहण एक अद्भुत संयोग है। इस बार के सूर्यग्रहण में जो स्थिति बनने जा रही है। इसी वजह से यह दुर्लभ ग्रहणों में माना जा रहा है है। सूर्य व चंद्रमा के बीच की दूरी ही इसकी खास वजह है।

जब चन्द्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में तो आता है लेकिन उसकी पृथ्वी से काफी दूरी होती है। चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को नहीं ढक पाता है और सूर्य की बाहरी परत ही प्रकाशित होती है जो कि वलय (रिंग) के रूप में दिखाई पड़ती है। इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)