बिहार: राजद ने आरा तो माले ने पाटलिपुत्र सीट एक दूसरे के लिए छोड़ी

  • Follow Newsd Hindi On  
Bihpur Vidhan Sabha Seat result and history

बिहार में लोक सभा चुनाव की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। बिहार के प्रमुख गठबंधनों और सीटों के बंटवारे के साथ-साथ उम्मीदवारों की भी स्थिति स्पष्ट हो गई है। आज शुक्रवार को महागठबंधन द्वारा पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर सीटों के बंटवारे के साथ ही उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया।

गठबंधन की ओर से तेजस्वी यादव ने सीट बंटवारे पर स्थिति स्पष्ट की और इसके साथ ही महागठबंधन में सीट बंटवारे का गतिरोध अंतत समाप्त हो गया। और इसी के साथ गठबंधन द्वारा वाम दलों(भाकपा-माले) के लिए छोड़ी जाने वाली 1 सीट की भी घोषणा कर दी। गठबंधन ने लोकसभा की कुल 40 सीटों में से 1 आरा की सीट भाकपा-माले के लिए छोड़ी है, जिसके बाद भाकपा-माले ने भी पटना की पाटलिपुत्र सीट राजद के लिए छोड़ने की आज आधिकारिक घोषणा कर दी है।


भाकपा-माले राज्य सचिव कुणाल ने राजद द्वारा माले के लिए आरा सीट छोड़ने की घोषणा के बाद माले ने अपनी घोषित पांच सीटों में पाटलिपुत्र की सीट राजद के लिए छोड़ देने की घोषणा की है। इस प्रकार माले अब बिहार की चार सीटों आरा, सिवान, काराकाट व जहानाबाद में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

आरा सीट से जहां माले के राजू यादव चुनाव मैदान में हैं जबकि पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती चुनाव मैदान में होंगी।

गौरतलब है कि वाम दल पहले बिहार में NDA को रोकने के लिए महागठबंधन का हिस्सा बनने के लिए प्रयासरत थे मगर सीट बंटवारे पर तालमेल नहीं होने के बाद यह गठबंधन हो नहीं पाया और वाम दल महागठबंधन से बाहर हो गए। इस प्रकार वाम दल जिसमें CPI, CPI(M) और भाकपा-माले शामिल हैं एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे है। वाम दल बिहार में कुल 6 सीटों पर ही चुनाव लड़ रहे हैं। ये सीटें इस प्रकार हैं।


CPI- बेगूसराय, CPI(M)- उजियारपुर, भाकपा-माले- आरा, सिवान, काराकाट और जहानाबाद।

जिसमें बेगूसराय से कन्हैया कुमार को CPI ने अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं माले 2 अप्रैल को अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगा। वैसे आरा से राजू यादव, काराकाट से राजाराम सिंह, सिवान से अमरनाथ यादव व जहानाबाद से कुंती देवी के उम्मीदवार बनने की संभावना है।


बिहार: महागठबंधन में सुलझा सीटों का पेंच, राजद-कांग्रेस ने किया प्रत्याशियों का ऐलान, देखें लिस्ट

बिहार में दर्जन भर सीटों पर रहा है वाम दलों का दबदबा, नतीजों को करते रहे हैं प्रभावित

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)