Cho Ramaswamy : नरेंद्र मोदी को 2008 में देश का भावी PM बताने वाले चो रामास्वामी कौन थे?

  • Follow Newsd Hindi On  
Cho Ramaswamy : नरेंद्र मोदी को 2008 में देश का भावी PM बताने वाले चो रामास्वामी कौन थे?

Cho Ramaswamy : जाने-माने पत्रकार, राजनैतिक विश्लेषक तथा नाटककार चो रामास्वामी की आज जन्मतिथि है। रामास्वामी राजनैतिक पत्रिका ‘तुगलक’ के संस्थापक तथा संपादक थे, और वह राज्य या केंद्र सरकार की आलोचना करने से कभी नहीं डरने के लिए मशहूर थे। एक बार उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहे नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम में लोगों के सामने परिचय के लिए “मौत का सौदागर” शब्द का इस्तेमाल किया था।

जानें चो रामास्वामी से जुड़ी खास बातें…

–  चो रामास्वामी के नाम से मशहूर श्रीनिवास अय्यर रामास्वामी का जन्म 5 अक्टूबर, 1934 को चेन्नई में हुआ था।


–  व्यंग्यकार, पत्रकार, नाटककार, अभिनेता और राजनीतिक सलाहकार चो रामास्वामी का राजनीतिक झुकाव दक्षिणपंथ की ओर था। लेकिन राजनीतिक सीमाओं से परे जाकर वो मीडिया और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संघर्ष में हमेशा आगे रहे।

–  वह पॉलिटिकल मैगजीन ‘तुगलक’ के संस्थापक और संपादक थे। तुग़लक का नाम 60 के दशक के अंतिम दौर में तमिल दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले नाटक के नाम पर रखा गया है।

–  रामास्वामी ने अपनी तुग़लक पत्रिका के ज़रिए देश के भीतर संवेदनशील मौकों पर समय समय पर हस्तक्षेप किए। 1975 में जब इमरजेंसी लागू हुई तब पत्रिका ने विरोध दर्ज करते हुए अपना पहला पन्ना काला करके छापा। यही नहीं, ये अकेली पत्रिका थी जिसने 1992 में हुए बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद फिर से काला मुखपृष्ठ छापा था।


–  चो उन पहले पत्रकारों-राजनीतिक विश्लेषकों में थे, जिन्होंने मोदी को प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना था। ये 14 जनवरी, 2008 की बात थी जब उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था, “गुजरात के मुख्यमंत्री में मुझे देश का भावी प्रधानमंत्री दिखाई देता है।”

–  एक बार रीडर्स समिट के एक कार्यक्रम में रामास्वामी ने नरेंद्र मोदी का परिचय “मौत के सौदागर” के रूप में करवाया था। यह घटना तब कि है जब मोदी तीसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री चुने गए थे।

–  रामास्वामी अपने राजनीतिक विचारों को लेकर हमेशा हमेशा स्पष्ट रहे। एक बार उन्होंने तमिल अतिवादी संगठन लिट्टे (LTTE) का समर्थन करते हुए सबको चकित कर दिया था।

–  चो रामास्वामी राज्यसभा सांसद भी रहे। 1999 में भाजपा ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य मनोनीत किया था।

–  82 वर्ष की उम्र में चो रामास्वामी ने चेन्नई के अपोलो अस्पताल में 7 दिसंबर, 2016 को अंतिम सांस ली।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)