Health Benefits of Corn: मक्के से करें पेट की समस्याएं दूर, जानिये इसके फायदे

  • Follow Newsd Hindi On  
मक्के से करें पेट की समस्याएं दूर, जानिये इसके फायदे

मक्का (Corn) स्वाद में अच्छी होने के साथ सेहत के लिए भी लाभदायक होती है। यह एक तरह का अनाज है, जिसे स्नैक्स के तौर पर खाया जाता है। कई देशों में इसका सेवन मुख्य खाद्य पदार्थ के तौर पर भी किया जाता है। मक्का खाने से सेहत को बहुत से लाभ होते हैं।

मक्का में भरपूर मात्रा में बायोफ्लेवोनॉयड्स, कैरोटेनॉयड्स, विटामिन्स, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर मौजूद होते हैं। इसके अलावा मक्का में मैग्नीशियम और आयरन भी पाया जाता है। इसमें मजूद ये पोषक तत्व कई बिमारियों से निजात दिलाते हैं। मक्के का सेवन कई प्रकार से किया जा सकता है। इसे भुने हुए भुट्टे के रूप में, स्वीट कॉर्न, पकोड़े आदि के रूप में किया जा सकता है। इसके अलावा मक्का थोड़े कड़े हो जाने पर उनका उपमा बना कर भी खाया जाता है। इसका सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर, वजन कंट्रोल करने के साथ अन्य कई बिमारियों में भी सहायता मिलती है। जानिए कैसे मक्का रखेगी आपकी सेहत का ध्यान।


मक्का खाने के फायदे (Health Benefits of Corn)

शरीर में एनर्जी बढ़ाए

मक्का खाने से शरीर में एनर्जी बढ़ती है। दरअसल, मक्का में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है। मक्का खाने से आलस कम आता है और सारे काम फुर्ती से होते हैं। मक्का से पेट भी जल्दी भर जाता है और दिन भर एनर्जी बनी रहती है।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को करे कम


कॉर्न खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) कम होता है। कोलेस्ट्रॉल शरीर में जमा अतिरिक्त फैट होता है। मक्का के सेवन से इसे कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद बायोफ्लेवोनॉयड्स, कैरोटेनॉयड्स, विटामिन्स और फाइबर शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और सेल्स ब्लॉक होने से रोकते हैं।

बढ़ाए आंखों की रौशनी

आंखों के लिए भी मक्का कभी फायदेमंद साबित होती है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आंखों की रौशनी बढ़ती है क्योंकि मक्का में विटामन-A और बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से मैक्युलर डी-जनरेशन और रतौंधी जैसी बीमारियां नहीं होती।


गाजर से बढ़ाए आंखों की रोशनी, जानिए इसके अन्य फायदे


हड्डियों करे मजबूत

मक्का खाने का एक फायदा यह भी है कि इसे खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दरअसल, मक्का में मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं। इनके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके साथ ही मक्का आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बिमारियों में भी लाभदायक होती है।

पेट की समस्याओं से राहत

पेट की समस्याओं में भी मक्का काफी लाभदायक होती है। मक्का में मौजूद फाइबर आंतों की समस्याओं को दूर करता है और एसिडिटी, कब्ज और मल के कड़ेपन आदि समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।

प्याज के इस्तेमाल से बनाए बालों को खूबसूरत, जानें इसके अन्य फायदे

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)