दिल्ली: AAP को एक और झटका, एक सप्ताह के भीतर दूसरे विधायक BJP में हुए शामिल

  • Follow Newsd Hindi On  
दिल्ली: AAP को एक और झटका, एक सप्ताह के भीतर दूसरे विधायक BJP में हुए शामिल

लोकसभा चुनाव के बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी को एकबार फिर झटका लगा है। विजवासन सीट से आप विधायक देवेंद्र सिंह सहरावत आज आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। पिछले एक सप्ताह में आप को यह दूसरा झटका है जब आप विधायक भाजपा में शामिल हो गए है।

3 मई को गांधी नगर विधायक ने थामा था भाजपा का हाथ

इससे पहले 3 मई को गांधी नगर से विधायक अनिल बाजपेयी भाजपा में शामिल हो गए थे। बाजपेयी भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू और केंद्रीय मंत्री विजय गोयल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे।


गौरतलब है कि एक तरफ जहां भाजपा कह रही है के आम आदमी पार्टी के कई विधायक उसके संपर्क में हैं वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पहले से ही भाजपा पर आप विधायकों को खरीदने का आरोप लगाते रहे हैं।

आज ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राफेल की दलाली का सारा पैसा विधायक खरीदने में लगा रहे हैं. अब बीजेपी नेता ही बताएं कि कितने विधायक खरीद रहे हैं?


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)