गुजरात: इस गांव से चुनावी बिगुल फूंकेंगे राहुल गांधी, इंदिरा-राजीव-सोनिया ने यहीं से प्रचार शुरू कर पाई थी सत्ता

  • Follow Newsd Hindi On  
अमेठी के अलावा केरल के वायनाड को ही राहुल गांधी ने क्यों चुना, समझें कांग्रेस की रणनीति

कांग्रेस अध्यक्ष  गुरुवार को गुजरात के वलसाड जिले में जनसभा संबोधित कर पार्टी के चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने बताया कि वलसाड जिले के लालडुंगरी गांव में गुरुवार दोपहर राहुल ‘जन आक्रोश रैली’ को संबोधित करेंगे। 2017 विधानसभा चुनाव के बाद राहुल का यह पहला गुजरात दौरा होगा। गौरतलब है कि इसी गांव से साल 1980 में उनकी दादी इंदिरा गांधी, 1984 में पिता राजीव गांधी और 2004 में मां सोनिया गांधी ने चुनाव प्रचार की शुरुआत करके कांग्रेस को सत्ता दिलाई थी।

कांग्रेस पार्टी का मानना है कि लाल डूंगरी से प्रचार की शुरुआत करना देश पर शासन करने के लिए इसके लिए अच्छा शगुन है। दक्षिण गुजरात क्षेत्र के कई दूरदराज के गांव में केवल कांग्रेस के हाथ के निशान को ही लोग पहचानते हैं और केवल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हैं। हालाँकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गुजरात में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी और भाजपा ने सभी 26 सीटों पर जीत दर्ज की थी।


वहीं, बीजेपी भी कहीं ना कही इस बात को मानती है कि इस क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत है। राहुल गांधी की रैली से एक दिन पहले भाजपा ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बुधवार को वहां भेजा। उन्होंने वहां 4,000 से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए राज्य प्रमुख जीतू वघानी की मौजूदगी में बैठक की।

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी का यह पहला दौरा है। विधानसभा चुनाव में राहुल ने जमकर प्रचार किया था। हालांकि 182 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 99 और कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी से जुड़े एक सूत्र ने कहा था कि लोकसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस यहां एक कार्यसमिति की बैठक भी करेगी।

उधर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी की तैयारी की समीक्षा करने के लिए हाल ही गुजरात में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, शाह ने नेताओं से राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने को कहा है। शाह ने ऊंझा से पूर्व विधायक आशा पटेल से भी मुलाकात की, जिन्होंने हाल ही में कांग्रेस एवं राज्य विधानसभा से इस्ती‍फा दे दिया था और सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गईं थीं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघानी, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर एवं अन्य नेता शहर के सर्किट हाउस में हुई इस बैठक में मौजूद थे।



पीएम मोदी के बाद अब राहुल गांधी पर भी बन रही फिल्म

मोदी के सस्ते राफेल, जल्द आपूर्ति के दावे का पर्दाफाश : राहुल

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)