Guru Gobind Singh Jayanti 2021 Wishes: गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर यहां से भेजे अपनों को बधाई संदेश

  • Follow Newsd Hindi On  

Guru Gobind Singh Jayanti 2021 Wishes: गुरु गोबिंद सिंह जी को एक महान स्वतंत्रता सेनानी और कवि भी माना जाता है। इनके त्याग और वीरता की आजतक मिसाल दी जाती है। हिन्दी कैलेंडर के अनुसार, पौष मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गोबिंद सिंह जी का जन्म पटना साहिब में हुआ। धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान कर देने वाले गुरु गोबिंद सिंह (Guru Gobind Singh Jayanti 2021) जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। आज के दिन सिख समुदाय के लोग एक दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं,  इस दिन लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजकर शुभकामनाएं (Guru Gobind Singh Jayanti 2021 Wishes) देते हैं। अगर आप भी गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर अपनों को देना चाहते हैं बधाई तो हम आपको बता रहे हैं कुछ खास संदेश और कोट्स-

गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021 की शुभकामनाएं एवं बधाइयां


मनुष्य का मनुष्य से प्रेम ही ईश्वर की भक्ति है।
जरूरतमंद लोगों की मदद करें।
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021 की बधाई।

आशीर्वाद मिले आपको गुरु का,
जिंदगी बने आपकी निराली,
आप पर गोबिंद सिंह की कृपा हो,
और हर घर में छाए खुशहाली
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021 की बधाई।

गुरु के बिना किसी भी व्यक्ति को
ईश्वर की प्राप्ति नहीं हो सकती है।
आपको गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की
बहुत-बहुत शुभकामनाएं एवं बधाई।


वाहेगुरु जी का खालसा,
वाहेगुरु जी की फतह।।
आपको और आपके पूरे परिवार को
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021 की शुभकामनाएं।

जब बाकी सभी तरीके विफल हो जाएं,
तो हाथ में तलवार उठाना सही है।
हैप्पी गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2021

गुरु गोविन्द सिंह जी के सद्कर्महमे सदा दिखाएँगे राह,
वाहे गुरु के ज्ञान से सबके बिगड़े हुए काम बन जाएँगे…
गुरु गोविन्द सिंह जयंती की हार्दिक शुभकामनाए

सवा लाख से एक लड़ाऊं,
चिड़ियों सों मैं बाज तड़ऊँ,
तभी गोविंद सिंह नाम कहांऊँ..
श्री गोविंद सिंह जी की जन्म जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन्

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)