Holi 2021: कब है होलिका दहन और होली का त्यौहार,जानिए शुभ मुहुर्त और महत्व

  • Follow Newsd Hindi On  

Holi 2021: रविवार को फाल्गुन मास (Phalgun mas) की पूूर्णिमा है। इस दिन ही होलिका दहन (Holika Dahan) का शुभ मुहूर्त है। बुराई पर अच्छाई की जीत मानकर होलिका दहन (Holika Dahan) मानने के अगले दिन 29 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। फलित दर्शन ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के पंडित प्रभात मिश्र (Pandit Prabhat Mishra) ने यह जानकारी देते हुए बताया कि होलिका दहन (Holika Dahan) का शुभ मुहूर्त 28 मार्च की शाम 6:38 बजे से रात10:56 तक है।

ऐसे करें होलिका दहन

होलिका दहन वाली जगह पर लकडिय़ां, कपूर, बड़ी-बाड़ा, मालपुआ और गोबर के कंडे रख कर प्रज्वलित करें। शुभ मुहूर्त में वरिष्ठ जन से अग्नि प्रज्वलित कराएं। होलिका दहन के दिन कई जगहों पर छोटी होली भी होती है। अगले दिन यानी रविवार की सुबह होलिका की भस्म से होली खेलने के पश्चात स्नान कर के नए वस्त्र धारण कर के एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का त्योहार मनाएं।


होलिका दहन का शुभ मुहूर्त:

होलिका दहन तिथि- 28 मार्च, रविवार

होलिका दहन शुभ मुहूर्त- शाम 6 बजकर 36 मिनट से रात 8 बजकर 56 मिनट तक

होली- 29 मार्च, सोमवार


जानें कैसे किया जाता है होलिका दहन?

इस दिन के कुछ दिन पहले से ही किसी एक जगह पर सूखा पेड़ रख दिया जाता है। इस पर लकड़ियां, घास, पुआल और गोबर के उपले रखे जाते हैं। फिर होलिका दहन वाले दिन इसका दहन किया जाता है। घर का कोई भी बड़ा सदस्य इसे अग्नि देता है। होलिका दहन को छोटी होली भी कहा जाता है। होलिका दहन के अलगे दिन रंगों की होली मनाई जाती है।

कैसे मनाई जाती है होली?

होली रंगों का त्यौहार है। ब्रज की होली पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। ब्रज में होली का त्यौहार पूरे महीने चलता है।वहीं, बरसाना की लट्ठमार होली भी लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। मध्यप्रदेश के मालवा अंचल की बात करें तो होली के पांचवें दिन रंगपंचमी मनाई जाती है। वहीं इस दिन महाराष्ट्र में लोग भी इस दिन रंग पंचमी मनाते हैं और एक-दूसरे को सूखे गुलाल लगाते हैं।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)