राशिफल 23 मई: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

23 मई 2019 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? कैसी रहेगी आपकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ? क्या होगा लाभ? जानिये अपना राशिफल।

मेष: परिवार में सुख का माहौल रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। बातचीत में संयम बरतें।


वृष: आत्मविश्वास कम होगा। माता का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

मिथुन: मन में तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में समस्याएं आएंगी। धन की कमी हो सकती है।

कर्क: मन में अशांति के भाव रहेंगे। वर्तमान नौकरी में कठिनाई आएगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।


सिंह: वाणी में कठोरता रहेगी। बातचीत में संयम बरतें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। परिवार के प्रति जिम्मेदारी बढ़ सकती है।

कन्या: स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कारोबार में बदलाव हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेंगे लेकिन सफलता में परेशानी का सामना होगा।

तुला: आय में कमी आएगी लेकिन खर्च बढ़ेंगे। माता को स्वास्थ्‍य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। रहन-सहन में परेशानी आएगी।

वृश्चिक: धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के प्रति जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। माता से धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

धनु: मन में आशा-निराशा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में रुकावटें आएंगी। खर्च बढ़ेंगे। पिता को स्वास्थ्‍य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

मकर: मन में असन्तोष के भाव रहेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ: परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आय की स्थिति सन्तोषजनक रहेगी।

मीन: मन में नकारात्मक विचार रहेंगे। बहन-भाईयों के सहयोग मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार हो सकता है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)