Horoscope Today 22 April 2021: गुरुवार को इन पांच राशिवालों के भाग्य में है लाभ, हर काम होंगे सफल

  • Follow Newsd Hindi On  
Aaj Ka Rashifal 17 January: इस राशि के लोग करें हनुमान चालीसा का पाठ, देखें अपना राशिफल

आज का राशिफल 23 अप्रैल 2021 Aaj Ka Rashifal 23 April 2021 : आज हम आपको 23 अप्रैल 2021 दिन शुक्रवार का राशिफल बताने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहो की चाल के साथ ही मनुष्य के जीवन में परिवर्तन होते रहते हैं। हर दिन मनुष्य का अलग-अलग व्यतीत होता है, क्योंकि रोजाना ही ग्रहों में छोटे-बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं। यदि किसी दिन व्यक्ति की राशि में ग्रहों की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से व्यक्ति का दिन शुभ व्यतीत होता है, लेकिन ग्रहों की स्थिति खराब होने के कारण व्यक्ति का दिन कठिनाई पूर्वक व्यतीत होने लगता है। उस दिन व्यक्ति को हर क्षेत्र में निराशा का सामना करना पड़ता है।

आज शुक्रवार के दिन आपकी किस्मत के सितारे कैसे रहेंगे? आज किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए Aaj Ka Rashifal में।


मेष राशि (Mesh Rashi 23 April 2021, Aries Horoscope 23 April 2021 Hindi)

Mesh Rashi 23 April 2021 Ka Rashifal: मेष राशि वाले लोगों के दिमाग में नए-नए आईडिया सकते हैं। कामकाज में आपका खूब मन लगेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मानसिक रूप से आप शांति महसूस करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। घर परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप किसी भी प्रकार का वाद-विवाद ना करें।

वृषभ राशि (Vrishabha Rashi 23 April 2021, Taurus Horoscope 23 April 2021 Hindi)

Vrishabha Rashi 23 April 2021 Ka Rashifal: वृषभ राशि वाले लोगों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। कई मामलों में किस्मत साथ देगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों का आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए।

मिथुन राशि (Mithun Rashi 23 April 2021, Gemini Horoscope 23 April 2021 Hindi)

Mithun Rashi 23 April 2021 Ka Rashifal: मिथुन राशि वाले लोग सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। जरूरतमंदों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति प्रबल रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए लोग अपने व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आपके प्रयास सफल रहेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सरकारी कामकाज से लाभ मिल सकता है।


कर्क राशि (Kark Rashi 23 April 2021, Cancer Horoscope 23 April 2021 Hindi)

Kark Rashi 23 April 2021 Ka Rashifal: कर्क राशि वाले लोगों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। अचानक धन लाभ मिलने की संभावना है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पिताजी की सहायता से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। कारोबारियों को अपने संपर्कों को और बढ़ाने पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों की तरफ से खुशी मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि (Singh Rashi 23 April 2021, Leo Horoscope 23 April 2021 Hindi)

Singh Rashi 23 April 2021 Ka Rashifal: सिंह राशि वाले लोगों के आज बिगड़े हुए काम बनेंगे। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। कार्यालय में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग हैं। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। छोटे व्यापारी व्यापार को बढ़ाने के लिए नई तकनीकी का सहारा ले सकते हैं, जो बेहद फायदेमंद साबित होगा।

कन्या राशि (Kanya Rashi 23 April 2021, Virgo Horoscope 23 April 2021 Hindi)

Kanya Rashi 23 April 2021 Ka Rashifal: कन्या राशि वाले लोग आज खूब लाभ कमाएंगे। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी परंतु आप बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

तुला राशि (Tula Rashi 23 April 2021, Libra Horoscope 23 April 2021 Hindi)

Tula Rashi 23 April 2021 Ka Rashifal: तुला राशि वाले लोगों को आज जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ सकता है इसलिए आप हर प्रकार की जिम्मेदारी के लिए पहले से तैयार रहें। कार्य क्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ साजिश रच सकते हैं इसलिए आपको काफी सतर्क रहना होगा। आत्मविश्वास मजबूत बनाए रखें। काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। व्यापार के मुनाफे में कमी आने की संभावना है। परिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि (vrishchik Rashi 23 April 2021, Scorpio Horoscope 23 April 2021 Hindi)

vrishchik Rashi 23 April 2021 Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वाले लोगों का आज का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। छोटी-छोटी बातों पर आपको अधिक गुस्सा आ सकता है इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। गुस्से से मानसिक चिंता बढ़ेगी और स्वास्थ्य को भी हानि पहुंच सकती है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों को लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है।

धनु राशि (Dhanu Rashi 23 April 2021, Sagittarius Horoscope 23 April 2021 Hindi)

Dhanu Rashi 23 April 2021 Ka Rashifal: धनु राशि वाले लोग अपने सभी कार्य समय पर पूरा करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे रहेंगे। रुका हुआ काम बनेगा। ऑफिस में आपके कार्यों की तारीफ होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। अचानक किस्मत के सहारे धन लाभ मिलने की प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

मकर राशि (Makar Rashi 23 April 2021, Capricorn Horoscope 23 April 2021 Hindi)

Makar Rashi 23 April 2021 Ka Rashifal: मकर राशि वाले लोगों के जीवन में आज आशा-निराशा लगी रहेगी। आपको अपनी जरूरी योजनाओं पर फोकस करना होगा। आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन से संबंधित बातचीत चल सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Rashi 23 April 2021, Aquarius Horoscope 23 April 2021 Hindi)

Kumbh Rashi 23 April 2021 Ka Rashifal: कुंभ राशि वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करेंगे, जिसका आपको बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आपका कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं।

मीन राशि (Meen Rashi 23 April 2021, Pisces Horoscope 23 April 2021 Hindi)

Meen Rashi 23 April 2021 Ka Rashifal: मीन राशि वाले लोगों का आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। रुके हुए काम पूरे होंगे। आत्मबल मजबूत रहेगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि कोई भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि आगे चलकर परेशानी का सामना ना करना पड़े। पैसों का लेनदेन करते समय सावधान रहें। छोटे भाई बहनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

आपकी कुंडली और राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में जो भी घटनाएं घटित हो रही हैं उनमें आज का राशिफल 23 अप्रैल 2021 Aaj Ka Rashifal 23 April 2021 Rashifal in Hindi से कुछ भिन्नता हो सकती है, अगर आप अपने राशिफल की सटीक जानकारी चाहते हैं तो इसके लिए आप किसी ज्योतिष से संपर्क करें

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)