जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार, एक भी छात्र शामिल नहीं

  • Follow Newsd Hindi On  
जामिया हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को किया गिरफ्तार, एक भी छात्र शामिल नहीं

दिल्ली के जामिया में रविवार को हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक भी जामिया यूनिवर्सिटी का एक भी छात्र शामिल नहीं है। गिरफ्तार किए गए लोगों में तीन पुराने बदमाश हैं और सभी जामिया और ओखला इलाके के रहने वाले हैं। साथ ही पुलिस ने कहा कि हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि छात्रों को क्लीन चिट दे दी गई है।

बता दें कि दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पुलिस कार्रवाई और विवादास्पद नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ सोमवार को देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शन का समर्थन नेता और सामाजिक कार्यकर्ता भी करते नजर आए।


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इन प्रदर्शनों को दुखद एवं निराशाजनक बताते हुए शांति की अपील की। जामिया के छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई और नागरिकता कानून के खिलाफ गुस्से का असर देश के कई राज्यों में देखा गया। देश में कुल 22 बड़े कैंपस हैं, जहां पर विरोध प्रदर्शन जारी है। जामिया हिंसा को लेकर आज सर्वोच्च अदालत में भी सुनवाई हो सकती है।

नागरिकता कानून को लेकर मचे बवाल के चलते ट्विटर पर लौटे अनुराग कश्यप, लिखा- अब और चुप नहीं रह सकता..

उधर, असम में हालात सामान्य हो रहे हैं। राज्य के डिब्रूगढ़ में सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है। आज से ब्रॉडबैंड इंटरनेट की सुविधा को शुरू कर दिया गया है। हालांकि, मोबाइल इंटरनेट की सर्विस शाम 7 बजे तक बंद ही रहेगी।

ज्ञात हो कि जामिया के छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के अलावा चार अन्य राजनीतिक दल के नेताओं ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन कर जामिया परिसर में रविवार शाम की घटनाओं की उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस ने इंडिया गेट पर शाम चार बजे से शाम छह बजे तक मूक प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए एक बयान में आरोप लगाया, ‘भाजपा हिंसा और बंटवारे की जननी है।’



नागरिकता कानून: सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी पर बोला हमला, कहा- सरकार खुद हिंसा और बंटवारे की जननी

छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ इंडिया गेट पर धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी, बोलीं- देश गुंडों की जागीर नहीं

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)