October Vrat And Festival 2020: जानें कब है परम एकादशी दशहरा, नवरात्रि, यहां देखें त्योहारों की पूरी लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
Know when is Param Ekadashi Dussehra, Navratri, see the full list of festivals here

October Vrat And Festival 2020: अक्टूबर का महीना शुरू हुए दस दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। ये महीना व्रत, पर्व एवं त्योहार की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस माह में दशहरा, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, परम एकादशी, महाराजा अग्रसेन जयंती, शरद पूर्णिमा, वाल्मीकि जयंती, कोजागरी पूजा, प्रदोष व्रत, गणेश चतुर्थी और पापांकुशा एकादशी आने वाली है।

एक प्रकार से यह पूरा माह धार्मिक और शुभ गतिविधियों से परिपूर्ण रहता है और त्योहारों का जश्न मनाने के साथ व्रत और पूजा आदि किया जाता है। नवरात्रि मां दुर्गा का पर्व अक्टूबर से शुरू हो रहा है। 17 अक्टूबर से नवरात्रि प्रारंभ, घट स्थापना या कलश स्थापना होगी।  इस महीने ही दशहरा, गांधी जयंती, शरद पूर्णिमा के त्योहार भी हैं। आइए जानते हैं कि अक्टूबर माह के महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार कब पड़ रहे हैं।


अक्टूबर 2020 के प्रमुख व्रत एवं त्योहार:

13 अक्टूबर, दिन: मंगलवार: परम एकादशी।

14 अक्टूबर, दिन: बुधवार: प्रदोष व्रत।


15 अक्टूबर, दिन: गुरुवार: मासिक शिवरात्रि।

16 अक्टूबर, दिन: शुक्रवार: आश्विन अधिक अमावस्या।

17 अक्टूबर, दिन: शनिवार: नवरात्रि प्रारंभ, घट स्थापना या कलश स्थापना, दुर्गा पूजा और महाराजा अग्रसेन जयंती।

18 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

19 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा पूजा

20 अक्टूबर- मां कुष्मांडा पूजा

21 अक्टूबर- मां स्कंदमाता पूजा

22 अक्टूबर- षष्ठी मां कात्यायनी पूजा

23 अक्टूबर- मां कालरात्रि पूजा

24 अक्टूबर- मां महागौरी दुर्गा पूजा,  शनिवार: दुर्गा अष्टमी और महानवमी।

25 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री पूजा,  रविवार: दशहरा, विजयादशमी, नवरात्रि पारण।

26 अक्टूबर, दिन: सोमवार: दुर्गा विसर्जन।

27 अक्टूबर, दिन: मंगलवार: पापांकुशा एकादशी

28 अक्टूबर, दिन: बुधवार: प्रदोष व्रत, ईद ए मिलाद।

30 अक्टूबर, दिन: शुक्रवार: शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा।

31 अक्टूबर, दिन: शनिवार: वाल्मीकि जयंती।

यह माह मां दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित नवरात्रि के लिए शुभ जाना जाता है। यह बंगाल में दुर्गा पूजा के नाम से प्रसिद्ध है। भगवान राम ने लंका के राजा रावण का वध किया था, उसी की याद में दशहरा भी इसी माह में मनाया जाता है। वहीं, माता लक्ष्मी की पूजा कोजागरी पूजा के नाम से इस माह में होती है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)