कांग्रेस का घोषणापत्र ‘हम निभाएंगे’ जारी, घोषणा पत्र में 5 बड़ी चीजें- राहुल गांधी

  • Follow Newsd Hindi On  
कांग्रेस का घोषणापत्र 'हम निभाएंगे' जारी, घोषणा पत्र में 5 बड़ी चीजें- राहुल गांधी

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस ने ‘हम निभाएंगे’ के वादे के साथ न्यूनतम आय योजना, रोजगार सृजन और किसानों के लिए अलग बजट समेत 5 बड़े ऐलान किए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए सत्ता में आने पर 20 फीसदी गरीबों के लिए ‘न्यूनतम आय योजना’ शुरू करने का वादा किया। इसके तहत गरीब तबके के लोगों को प्रति माह 6,000 रुपये दिए जाएंगे। पार्टी ने अपने इस घोषणापत्र को ‘जन आवाज’ नाम दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमने अपने चुनाव चिन्ह हाथ की थीम को ध्यान में रखते हुए 5 बड़े वादों को इसमें शामिल किया है।

मनरेगा के तहत 100 दिन की जगह हम 150 दिन लोगों को रोजगार देंगे: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि देश में सबसे बड़े दो मुद्दें हैं, रोजगार और किसान की परेशानी। उन्होंने कहा कि देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। मैंने घोषणापत्र समिति से पूछा कि क्या 2 करोड़ युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा सकता है। राहुल गांधी ने कहा कि मार्च 2020 तक सरकार 22 लाख खाली पड़े पदों को भरेगी। ग्रामीण क्षेत्र में 10 लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा।


राहुल गांधी ने बताया घोषणापत्र में क्या है खास

  • नया व्यापार खोलने पर हम 3 साल तक व्यापार खोलने वालों से कोई हिसाब नहीं मांगे
  • किसानों के लिए अलग से बजट होना चाहिए
  • शिक्षा के लिए हम 6 फसदी बजट देंगे
  • मनरेगा के तहत हम 100 दिन की जगह 150 दिन लोगों को रोजगार देंगे
  • सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का काम करेंगे

राहुल गांधी ने कहा, घोषणा पत्र में 5 बड़ी चीजें हैं, न्याय योजना सबसे अहम

राहुल गांधी ने कहा कि हम यह घोषणापत्र जारी कर रहे हैं। पार्टी के लिए यह एक बड़ा कदम है। जब हमने घाषणापत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की थी। मैंने पी चिदंबरम से कहा था कि घोषणापत्र में देश की जनता की आवाज होनी चाहिए और इसमें कोई ऐसी घोषणा नहीं होनी चाहिए जो झूठी हो।

बड़ी संख्या में लोगों से बातचीत के बाद तैयार किया गया  घोषणापत्र : मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, “कांग्रेस के इतिहास में आज बेहद अहम दिन है। आज हम पार्टी का घोषणापत्र जारी करने जा रहे हैं। जिसमें किसानों, बेरोजगारों, महिलाओं समेत कई वर्गों की बात होगी। बड़ी संख्या में लोगों से बातचीत के बाद इस घोषणापत्र को तैयार किया गया है।”

मनमोहन सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार के दौरान हमने शानदार काम किया था। यूपीए की सरकार ने अपनी योजनाओं के जरिए करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम किया था।


कांग्रेस घोषणापत्र में लाखों लोगों की आवाज को जगह दी गई है: चिदंबरम

कांग्रेस घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष पी चिदंबरम घोषणापत्र के बारे में बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में लाखों लोगों की आवाज को जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में किसानों, व्यापारियों, राष्ट्र की सुरक्षा और जम्मू-कश्मीर समेत कई अहम मुद्दों को जगह दी गई है।

चिदंबरम ने कहा कि घोषणापत्र में सबसे अहम मुद्दा देश में बेरोजगारी का है, दूसरा किसनों की कर्जमाफी और तीसरा महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा अहम मुद्दा है।

सत्ता में आते ही राफेल सौदे की जांच शुरू करेंगे: कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी की घोषणापत्र समिति के सदस्य भालचंद्र मुंगेकर ने कहा, “जब हम सत्ता में आएंगे, पहले दिन हम राफेल सौदे की जांच शुरू करेंगे और हमने इसे घोषणापत्र में शामिल किया है।”


Congress Manifesto: राहुल गांधी आज जारी करेंगे कांग्रेस का घोषणापत्र

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)