लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस-AAP ने दिल्ली और हरियाणा में किया गठबंधन, सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय

  • Follow Newsd Hindi On  

दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन लगभग पक्का हो गया है। सूत्रों के मुताबिक अब सीटों का बंटवारा भी हो गया है। अनुमान है कि कांग्रेस 3 सीटों पर दिल्ली में चुनाव लड़ रही है।  कांग्रेस के खाते में नई दिल्ली, चांदनी चौक और नॉर्थ वेस्ट सीट की सीट आई है। हरियाणा में भी आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन का फॉर्मूला तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक हरियाणा में आप को एक सीट मिलेगी।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस-AAP ने दिल्ली और हरियाणा के लिए सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले को अंतिम रूप दे दिया है। दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी नई दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीटों से चुनाव लडेगी, जबकि AAP शेष 4 सीटों से चुनाव लड़ेगी।


देश में लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी और राहुल गांधी की अगुवाई वाली कांग्रेस ने हरियाणा और दिल्ली में गठबंधन कर लिया है।

गठबंधन के असमंजस और बार-बार इनकार के बाद, दोनों पार्टियों ने कथित तौर पर आम सहमति बना ली है और अब कांग्रेस ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से चार को AAP को देने का फैसला किया है और शेष 3 सीटें पर कांग्रेस खुद चुनाव लडेगी। हरियाणा में केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी केवल एक सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस शेष 9 सीटों से चुनाव लड़ेगी।

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार शाम दिल्ली के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के प्रभारी पी सी चाको के साथ मुलाकात की। इसके बाद दोनों दलों के बीच टकराव की अटकलो तेज हो गई थी। AAP ने गठवंधन के लिए पूरी कोशिश की, हालांकि कांग्रेस अपना मन बदलती नजर आई। लेकिम अब कांग्रेस ने भाजपा को हराने और मोदी सरकार को राष्ट्रहित में बदलने की आवश्यकता का हवाला देते हुए गठबंधन की हामी भर दी है।


आपको बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस के कई नेताओं ने इस गठजोड़ का विरोध किया था। शिला दीक्षित ने दो बार इस मुद्दे पर राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें अपना संदेश दिया।

पिछले महीने राहुल गांधी के साथ एक बैठक के बाद केजरीवाल ने  दावा किया था कि AAP के साथ कांग्रेस का गठबंधन नहीं होगा। कांग्रेस इसके खिलाफ है। दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोथिया ने कहा कि गठबंधन दिल्ली में पार्टी को “बर्बाद” कर देगा और ये पार्टी का स्टैंड शिला दीक्षित ने 2 अप्रैल को राहुल गांधी के साथ अपनी बैठक में स्पष्ट रूप से कहा था।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)