झारखंड: धनबाद के पास हिंडाल्को कारखाने में तालाब टूटा, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: धनबाद के पास हिंडाल्को कारखाने में तालाब टूटा, मलबे में कई के दबे होने की आशंका

झारखंड के मुरी के हिंडाल्‍को कारखाने में एक बड़ा हादसा हुआ है। कंपनी का कास्टिक तालाब टूट गया है, जिसमें कई लोगों के दबे होने की खबर है। हालांकि आधिकारिक रूप से लोगों की संख्‍या नहीं बतायी गयी है। गैस का कुंआ धंस जाने से जहरीले गैस का लगातार रिसाव भी हो रहा है। इसकी वजह से आसपास अफरा-तफरी का माहौल है।

एक प्रत्‍यक्षदर्शी के मुताबिक बाक्‍साईड से अल्‍यूमिनियम बनाने के बाद जो डस्‍ट बच जाता है उसे एक जगह जमा किया जा रहा था। वही पहाड़ भरभराकर गिर गया और उसके अंदर का गिला डस्‍ट तेजी से बहने लगा। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि सैकड़ों मजदूर इसमें दब गये हैं। कई हाइवा और जेसीबी भी दब गये हैं।


वैसे घटना की जानकारी के बाद रांची से एनडीआरएफ की टीम मुरी के लिए रवाना हो गयी है। मुरी-जमशेदपुर रेललाइन तक मलवा पहुंच जाने से ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। इससे रेलवे परिचालन पर भी असर पड़ने की उम्‍मीद है। अभी तक किसी की मृत्‍यु की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)