10 दिसंबर राशिफल: कन्या राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 10 December 2019 : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष उदया तिथि त्रयोदशी और दिन मंगलवार है। त्रयोदशी तिथि सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि शुरू हो जाएगी। हम आपको बता रहे हैं आज 10 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (10 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगाएंगे। शैक्षणिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। ऑफिस में आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव ला सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बीत सकता है | कुछ खास लोगों से मुलाकात हो सकती है।


वृष: आज आपके प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति मिलने के योग बनेंगे। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। मित्रों तथा संबंधीजनों से मिलना होगा। शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में वातावरण खुशहाल रहेगा।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। काम का तनाव और दबाव आपको परेशान कर सकता है। नए लोगों से भी मिलने का मौका मिलेगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ने से व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। खर्च में कमी करना चाहिए। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। जीवनसाथी से मतभेद हो सकता है।

कर्क: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपकी तरक्की में कुछ बाधा आ सकती है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का जा सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा। आस-पड़ोस में किसी से आपकी अनबन होने की संभावना है।थ अच्छा समय बीतेगा।


सिंह: आज लेन-देन में सावधानी रखें। खर्च में वृद्धि से तनाव रहेगा। बेवजह विवाद न करें। सार्वजनिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा।

कन्या: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। रूके हुए कामों में आपको किसी मित्र की मदद मिलेगी। कोई खास खुशखबरी भी मिलेगी। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी।

तुला: आज आप समाज में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। लोगों से मिलना जुलना लगा रहेगा। कार्यक्षेत्र में और निजी जीवन में आगे के द्वार खुलेंगे। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। काम के प्रति दृढ़ता से कार्य में अनुकूल सफलता मिल सकेगी। अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

वृश्चिक: आज आपका दिन बहुत आनंदमय बीतेगा। आप व्यवसाय या व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। घर और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी।

धनु: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अगर किसी नये काम की शरूआत करने की सोच रहे हैं, तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर किये गये कामों में आपको फायदा होगा। लवमेट किसी ट्रिप पर जाने की सोच सकते हैं। स्वास्थ्य की समस्या हल होगी। ईश्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। परिवार की चिंता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। कारोबार अच्छा रहेगा। कर्ज लेने से बचना चाहिए। आपके कुछ काम में रूकावट आ सकती है। इससे आप थोड़े परेशान भी हो सकते हैं।

कुंभ: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। पूरे दिन आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कुछ दोस्तों के सहयोग से आपका प्रोजेक्ट पूरा होगा। छात्रों को शिक्षकों से पढ़ाई में मदद भी मिलेगी। भूमि, भवन या वाहन की खऱीदारी हो सकती है। प्रेम ठीक स्थिति में है। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन: आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलने की जरूरत है। व्यावसायिक क्षेत्र में स्पर्धा के सामने आपको टिकना पडे़गा। निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में लाभकारी परिवर्तन होंगे।

दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)