10 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 10 October 2019 : आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 10 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से दो कदम आगे रहेंगे। नौकरी के लिए दिए गए इंटरव्यू और व्यापारिक समझौते अच्छे परिणाम देंगे। अजनबियों के साथ दोस्ती न करें। अनावश्यक यात्राएं आप को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती हैं। कानूनी मामलों में फैसला आपके विरुद्ध किया जा सकता है। आप एक नए रिश्ते का आरंभ कर सकते हैं।


वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी। नए निवेश के लिए समय शुभ है। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। अपनी यात्रा या छुट्टियां रद्द करनी होंगी। नए मित्र बनाने से बचें।

मिथुन: आज अपने भाग्य पर भरोसा रखें। विदेश जाने का मौका आज मिल सकता है। मन में किसी भी तरह के शक की भावना न रखें। सरकारी कार्यों में अड़चनें आएंगी। कोई भी काम उतना ही करें, जितने में आप खुद को तनाव से मुक्त रख पाएं। रिश्तों में आपको किस्मत का सहारा मिलेगा।

कर्क:आज का दिन शुभ रहेगा। अपनी वाणी को लेकर आज सावधान रहें। अपनी योजनाओं को किसी से साझा न करें। कोई प्रिय वस्तु आज गुम हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आप ऊर्जावान अनुभव करेंगे। आज यात्रा करने के लिए दिन अनुकूल है।


सिंह: नए विचारों के साथ आगे बढ़ने का अच्छा समय है। काम की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार बहुत लाभदायक रहेगा। निवेश और अचल संपत्ति से आर्थिक लाभ की संभावना है। अपनी भावनाओं खुल कर व्यक्त करने का समय है। आप आज कई मामलों में परिस्थितियों को रुका हुआ पाएंगे। आप की सेहत बढ़िया रहेगी।

कन्या: आज का दिन आप के लिए सबसे अधिक अशुभ दिनों में से एक है। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत के बाद अच्छी सफलता मिलेगी। दफ्तर में लोग आपके खिलाफ बोल सकते हैं। घर परिवार में लड़ाई झगड़े होने की संभावना है। वैवाहिक सुख का अभाव रहेगा। यात्रा के लिए बिल्कुल ही शुभ दिन नहीं है। आप पित्त संबंधी समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं।

तुला: आज का दिन आपके लिए काफी अहम है। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। अपनी जिमेदारियों के प्रति सचेत रहें, उन्हें पूरे समर्पण से निभाएं। आपके जीवन में कई रुके हुए काम बन जाएंगे। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन है, परीक्षा में अच्छा फल मिलेगा। आपकी इच्छाएं जल्द ही पूर्ण होंगी।

वृश्चिक: आप को आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अपने जीवन में कुछ परिवर्तन और सुधार लाने की जरूरत आप महसूस करेंगे। व्यावसायिक दौरे आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आपके सभी प्रयासों में किस्मत आपका साथ देगी। सामाजिक मेल मिलाप के लिए अच्छा दिन है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। अपने रिश्तों से आप को खुशी का एहसास होगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। भाग्य चमकने का योग बन रहा है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धन लाभ हो सकता है। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। अटके काम आज पूरे होने के योग हैं। अपना काम पूरे फोकस से करते रहें। आज कोई लापरवाही न करें। अपने मूड स्विंग पर नियंत्रण रखें।

मकर: नौकरीपेशा लोगों के काम आसानी से होंगे। इस समय किया गया उचित निवेश भविष्य में बहुत लाभ देगा। आप अंदर से कुछ परेशान रह सकते हैं। अपनी दिनचर्या से थोड़ा ब्रेक लेकर बाहर जा सकते हैं। ये समय आपको खुद के लिए रिजर्व रखने का है। आप अपने पति या पत्नी के साथ प्रेम भरे पलों का आनंद ले सकते हैं।

कुंभ: आज का दिन शुभ रहेगा। उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। विभिन्न स्रोतों से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। शेयर मार्केट में निवेश फायदेमंद साबित होगा। आपकी सलाह लोगों के काम आएगी। अपने उच्च आत्मविश्वास का आज सदुपयोग करने की कोशिश करें। यात्राएं आज अनुकूल परिणाम ला सकती हैं।

मीन: प्रमुख निर्णय लेने या कोई नया काम शुरू करने से बचें। यह समय महत्वपूर्ण वित्तीय मामलों के लिए अच्छा नहीं है। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। आज चिंताएं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकती हैं। दोस्ती की आड़ में कोई दुश्मन आपको धोखा दे सकता है।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)