13 दिसंबर राशिफल: सिंह राशि वालों को प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

13 December Ka Rashifal Hindi : आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और दिन शुक्रवार है। प्रतिपदा तिथि सुबह 9 बजकर 57 मिनट तक ही रहेगी। हम आपको बता रहे हैं आज 13 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (13 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश भी करेंगे। आपकी सामाजिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। व्यापार में साझेदारी से लाभ हो सकता है। माता-पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। आपको जीवनसाथी से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी भी मिलने के संकेत हैं।


वृष: आज आपके लिए दिन बहुत अच्छा परिणाम देने वाला है। कुछ नई चीजों के प्रस्ताव आ सकते हैं। मित्रों और परिचितों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। यह समय साझेदारी में कोई काम शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। आपको किसी दोस्त से भी कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में संतोष रहेगा।

मिथुन: आज का दिन बेहतर रहेगा। विरोधियों पर आप की जीत होगी। आज आप कोई चौंकाने वाला निर्णय लेंगे। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में भी सफलता मिलेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। संतान के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा परेशान कर सकता है।

कर्क: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके सारे जरूरी कामकाज पूरे हो जायेंगे। आपका खर्च बढ़ सकता है। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। किसी करीबी व्यक्ति से आपको धोखा मिल सकता है। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें, हर मसले पर पूरी गंभीरता से विचार करें। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा कर सकते हैं।


सिंह: आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने के योग हैं। आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपकी योजनाओं में सफलता हासिल होगी। आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा। व्यापार के सिलसिले में भी आप के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। उधार दिया हुआ पैसा अचानक ही वापस मिलेगा। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी।

कन्या: आज आपके लिए कुछ बदलाव करने का दिन है। कुछ लोग जॉब को लेकर कोई अहम फैसला ले सकते हैं। आपको अपने वरिष्ठ लोगों से भी मार्गदर्शन मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। आपकी आज कुछ पुराने परिचितों से मुलाकात हो सकती है। करियर को बढ़ाने के लिये आज आपको नये अवसर मिलेंगे। रिश्तों में सकारात्मकता भी आयेगी।

तुला: आज आपका दिन मिश्रित परिणामों वाला रहेगा। आपका ध्यान अपने कार्य को पूरा करने में लगा रहेगा। छात्रों का दोस्तों के साथ मेल-जोल बढ़ सकता है। कुछ लोग आपसे जलन की भावना रख सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। पिता को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिल सकती है। लेन-देन के लिये आज का दिन अच्छा है। किसी पुराने कर्ज को चुकाने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। सामाजिक मेलजोल में समय व्यतीत होगा। जान पहचान बढ़ेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपकी मदद करेगा। सोचे हुए सभी काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में उत्तम लाभ के योग बने हुए हैं। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है।

मकर: आज काम में फोकस की कमी रहेगी। यदि काम में कुछ रुकावट आ रही है तो थोड़ा ब्रेक लेकर फिर उस पर सोचें। किसी और की खुशी के लिए अपने आप को दुख न दें। व्यर्थ की चिंताओं से बचें। काफी समय से चली आ रही परेशानियों का हल मिलेगा। परिवारवालों के साथ किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। ।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए बहुत से विकल्प लाएगा।  आपकी कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। प्यार के मामले में आज का दिन बेहद रोमांचक रहेगा।

मीन: आपको अपनी उम्मीदों से विपरीत परिणाम भी मिल सकते हैं। मन में नकारात्मकता और असुरक्षा की भावना रहेगी। कार्य क्षेत्र में मन थोड़ा कम लगेगा। बातों को शांतिपूर्वक सुलझाने का प्रयास करें। आज आपको मामूली धन लाभ ही हो सकेगा। विद्यार्थियों को मेहनत करनी होगी। व्यस्तता के कारण आपकी थकान बढ़ सकती है।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

13 दिसंबर का इतिहास: जानें आज के दिन देश-दुनिया में क्या खास हुआ था?

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)