18 अक्टूबर राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 18 October 2019 : आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शुक्रवार है। पंचमी तिथि 18 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 30 मिनट से शुरू हो चुकी है और 19 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 44 मिनट तक रहेगी।  हम आपको बता रहे हैं आज 18 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने पक्ष में कर सकते हैं। सफर के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।


वृष: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नई परियोजनाओं को आरम्भ करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। विरोध और बहस की स्थितियों से बचें। प्रियजनों के साथ मनमुटाव संभव है। कारोबारी अपने विस्तार की योजनाओं के साथ आगे बढ़ सकते हैं। यात्रा करते समय कीमती सामान और दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन: अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा पर जाने की संभावना है। कारोबार में नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आर्थिक मदद के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। काम में व्यस्तता के चलते परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।

कर्क: चीजें आपकी अपेक्षा के अनुसार काम नहीं कर रही हैं पर निराश न हो। अस्थिरता आपके व्यवसाय में बाधा उत्पन्न करेगी। पैसे से संबंधित मुद्दों के प्रति सावधान रहें। विदेशी व्यापार से लाभ होने के मजबूत संकेत हैं। चिकित्सा निदान पर कुछ पैसे खर्च हो सकते हैं। अपने वैवाहिक जीवन को नजरअंदाज न करें।


सिंह: आज का दिन सामान्य रहेगा। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में असफलता हाथ लगने से हताशा होगी। करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे लेकिन नई राह खुलेगी। कारोबार में लाभ के योग बने रहेंगे। नए सौदे होने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

कन्या: आज आपकी परीक्षा का दिन है। आपको पूर्व में किए गए कामों के परिणामों को लेकर चिंता रह सकती है। स्वभाव में थोड़ी चिड़चिड़ाहट भी रह सकती है। अपने आपको नियंत्रित करने का समय है। कारोबार में सौदे ध्यानपूर्वक करें कोई बड़ा नुकसान होने की संभावना है। किसी दोस्त या करीबी से बहस के बाद संबंध बिगड़ सकते हैं।

तुला: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। ऑफिस में जूनियर से आपको सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात के कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। आपको मेहनत थोड़ी ज्यादा करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक: आज आप सक्रिय रहेंगे। आज आप अपनी अंतरात्मा की आवाज पर विशेष ध्यान देंगें। किसी व्यक्ति के साथ एक भावनात्मक संबंध स्थापित होगा। प्रेम संबंध अनुकूल रहेंगे। परिजनों से सहायता तथा समर्थन प्राप्त होगा। परिवार में कोई शुभ कार्य भी आयोजित किया जा सकता है। व्यवसायिक दौरे आपके लिए लाभदायक रहेंगे।

धनु: किस्मत आज आप पर मेहरबान है। सभी तनाव और परेशानियाँ आज समाप्त हो जाएंगी। अपनी निष्ठा से आप कुछ भी हासिल करने में सक्षम रहेंगे। आप अपने आपको उत्साह से भरा हुआ पाएंगे। आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जो आप के लिए फायदेमंद साबित होंगी। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंध सुदृढ़ होंगे।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में भी वृद्धि होगी। खर्च में बढ़ोतरी से परेशान रहेंगे। पारिवारिक कामों में व्यस्त रहेंगे। कोई बुरी खबर मिल सकती है। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

कुंभ: आज का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार की स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भौतिक सुविधा पर बड़ा खर्च कर सकते हैं। काम से फुरसत निकालकर परिवार के साथ समय बिताएंगे। संतान के कारण चिंतित हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन: आज के बाद से भाग्य आपके पक्ष में परिवर्तित होगा। आपको अनुकूल और लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे। आप ऊर्जावान और आशावादी महसूस करेंगे। आज का दिन घरेलू हलचल से भरा रहेगा। इस समय आपके घर में किसी आयोजन की सुगबुगाहट है। घर पर मेहमानों के आने की पूरी संभावना होगी।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)