25 दिसंबर राशिफल: कर्क राशि वालों के आज सभी काम पूरे होंगे, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 25 December 2019 : आज पौष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 25 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (25 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पहले से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। आप प्रॉपर्टी के मामले में सफलता प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत नजर आएंगे। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पिताजी का स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। प्रियतम के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।


वृष:  आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। आज कोई भी बड़ा काम नहीं शुरू करें। कार्य क्षेत्र में स्थिति सुधरेगी। प्रेम जीवन में आज आपको मित्रों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से किसी भी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज शाम के समय दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ सामान्य रहेगी।

मिथुन: आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में नजर आएंगी। व्यापार के सिलसिले में आप भ्रम के शिकार हो सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आज आपके अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। अपने प्रिय के साथ कोई मूवी देखने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा।

कर्क: आज आपके सभी कार्य पूरे होते नजर आएंगे। अगर कोई लटका हुआ काम है तो वह भी पूरा होगा। पारिवारिक स्तर पर भी आप काफी सक्रिय रहेंगे। अगर आप कारोबार करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। नौकरी बदलने का प्रयास कर रहे हैं तो कामयाबी मिल सकती है। प्रेमी लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।


सिंह: आज आपका दिन शुभ रहेगा। खर्चों में अधिकता रहेगी। आमदनी भी बेहतर रहेगी। कार्य क्षेत्र में स्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण कही जा सकती हैं। प्यार के मामले में आपको नए अनुभव होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद परिणाम मिलेंगे। जीवन साथी के हाथ कोई उपलब्धि लग सकती है। पारिवारिक संपत्ति को लेकर कहासुनी हो सकती है।

कन्या: आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में स्थितियां ठीक रहेंगी। घरेलू खर्चे बढ़ेंगे। मानसिक तनाव भी रहेगा। परिवार के लोगों में किसी बात को लेकर बहस छिड़ सकती है। लव लाइफ के लिहाज से आज का दिन बेहतर रहेगा। बिजनस संबंधित यात्राएं आपके लिए लाभदायी साबित होंगी। अधिकारियों की तरफ से लाभ होगा।

तुला: आज काम में व्यस्तता रहेगी। सफलता पाने के लिए काफी मेहनत करना पड़ेगा। आपको धन लाभ भी होगा। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा।

वृश्चिक: आज का दिन सामान्य रहने वाला है। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। कार्य में सफलता मिलेगी। मानसिक रूप से भी आप प्रसन्न रहेंगे। आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। धन की चिंता आपको परेशान करेगी। दांपत्य जीवन आपके लिए खुशी के पल लेकर आएगा। परिवार के लोगों के व्यवहार से तकलीफ हो सकती है। जोखिम वाले काम से बचें।

धनु: परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। आज मानसिक तौर पर आप काफी मजबूत दिखेंगे। रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे । सीनियर्स आपको हर तरह से सपोर्ट करेंगे। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। अपने खान-पान और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखें।

मकर: आत्मविश्वास कम होगा। आय में कमी होगी और खर्च बढ़ेंगे। परिवार की समस्या परेशानी का कारण बन सकती हैं। स्वास्थ्य की देखभाल करने की आवश्यकता है। व्यावसायिक मोर्चे पर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा।आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कुंभ: आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। भाग्य के भरोसे आपके कई काम बनेंगे। व्यापार में सफलता मिलेगी। आपका आत्मबल बढ़ेगा। आपकी आमदनी बढ़ेगी। वाणी में सौम्यता रहेगी। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा । रचनात्मक कार्य से समाज में आपकी चर्चा होगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं।

मीन:  दिन उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपकी माँ और आपके बच्चों का स्वास्थ्य भी आपको कुछ परेशान कर सकता है। कुछ शत्रु आज हावी हो सकते हैं। नौकरी में उन्नति होगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। कारोबारियों को बड़ा लाभ हो सकता है।


दिसंबर महीने में पड़ने वाले सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)