26 दिसंबर राशिफल: इन 4 राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहेगा आज का दिन, जानें बाकी राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 26 December 2019 : आज पौष माह की अमावस्या तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 26 दिसंबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (26 December 2019 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन आपके लिए नई सौगात लेकर आएगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। आज किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। छात्रों को भी आज सफलता मिलने वाली है। किसी करीबी मित्र से मदद मांग सकते हैं। परिवार में तालमेल बना रहेगा। व्यावसायि‍क यात्रा सफल रहेगी। संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।


वृष:  नई योजना बनेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नए काम आपको मिल सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी को सम्मान मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जोखिम के कामों से दूर रहें। नौकरी में मनमुताबिक स्थानांतरण या पदोन्नति के योग हैं। छात्रों की अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नई जिम्मेदारियां उठानी पड़ सकती हैं।

मिथुन: आज आपको कोई पुरस्कार और प्रशंसा मिल सकती है। आपके काम की हर ओर से सराहना होगी। लोग आपकी बातों से और विचारों से प्रभावित होंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ेगा। आपको आज कोई आश्चर्यजनक समाचार भी मिल सकते हैं। खाने पीने का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

कर्क: आज का दिन सामान्य रहेगा। आपको अपने प्रयासों में सफलता पाने के लिए खूब जोर लगाना पड़ेगा। धन के मामले में लापरवाही न करें। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी आवश्यक कार्य से कहीं जाना पड़ सकता है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। पुराना रोग उभर सकता है। खान-पान पर ध्यान दें।


सिंह: आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कुछ मामलों में आपको लोगों से सराहना मिल सकती है। दूसरों की सलाह आपके लिये फायदेमंद साबित हो सकती है। नए लोगों से हुई मुलाकात होगी। किसी जरुरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करनी पढ़ सकती है। अपका ध्यान पढ़ाई से भटक भी सकता है।

कन्या: आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आज आपको भविष्य की योजनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। भूमि-भवन आदि की खरीद संभव है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। रोजगार में अपने कार्य को महत्व देंगे। महत्वपूर्ण काम समय पर पूरे हो पाएँगे। नए कार्यों की योजना बनेगी। वांछित लाभ होने के योग हैं। प्रेम के मामलों में आपको धैर्य का परिचय देना होगा।

तुला: आज का दिन आपके लिए हर तरह से बेहतरीन रहेगा। आपके वरिष्ठ लोग आपके काम की सराहना करेंगे। आज आपको कुछ लोगों से सरप्राइज मिल सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। आमदनी से अधिक व्यय न करें।

वृश्चिक: आज का दिन बहुत ही अहम रहने वाला है। आपको धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में आपको अप्रत्याशित तरीके से फायदा मिल सकता है।आज कई नये लोगों से संपर्क बनने का योग बन रहा है। आपके जीवन में कई बदलाव होंगे। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने के लिये जायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु: आज का दिन आपके लिए आगे की ओर बढ़ने का है। जीवन में कुछ सुलझता हुआ दिखाई देगा। काम का दबाव और तनाव कम होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज आपको कुछ नई चीजों को सीखने की जरूरत है। आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आप आज बेहद खुश नजर आएंगे। निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भरा दिन साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आप के प्रति समर्पित रहेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में प्रतीक्षा करने का समय है।

कुंभ: अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें। किसी को आज के दिन उधार ना दें। व्यावसायिक स्थिति में सुधार संभव है। कामकाज में मन लगेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी ध्यान रखें। आप की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख भरे पल मिलेंगे।

मीन:  आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। आपके मन में किसी चीज को लेकर दुविधा हो सकती है। बड़े ही धैर्य के साथ आज के दिन को व्यतीत करें। लेन-देन में सावधानी रखें। आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)