8 अक्टूबर राशिफल: इन 3 राशियों को आज मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 8 October 2019 : आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन मंगलवार है। दशमी तिथि 7 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से शुरू हो चुकी है और आज 8 अक्टूबर की दोपहर 02 बजकर 50 मिनट तक रहेगी । आज के दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक ‘विजयदशमी’ का त्योहार मनाया जायेगा। पुराणों के अनुसार रावण पर भगवान श्री राम की जीत के उपलक्ष्य में विजयदशमी का ये त्योहार मनाया जाता है। हम आपको बता रहे हैं आज 8 अक्टूबर का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज आपका दिन शानदार रहेगा। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। समाज में आपकी जान-पहचान बढ़ेगी। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।


वृष: आज का दिन मिश्रित प्रभाव वाला रहेगा। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। आर्थिक लाभ की संभावना है। रोमांचक यात्रा पर भी जा सकते हैं। साथी के साथ बहसबाजी में न पड़ें नहीं तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं। धीरज रखें। स्टूडेंट्स पढ़ाई में ध्यान दें। ठंडे-गर्म से सावधान रहें।

मिथुन: आज आप भावनात्मक रूप से संतुलित और आनंदित महसूस करेंगे। राजनीति के क्षेत्र से संबंधित व्यक्ति सुर्खियों में रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। अनावश्यक तनाव को अपने आप से दूर रखने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपका अपने साथी के साथ विवाद या झगड़ा हो सकता है। अपने गुस्से पर काबू रखें।

कर्क: आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी। भाग्य का और आपकी संवाद क्षमता का साथ आपको मिलेगा। यात्रा हो सकती है। खर्च में बढ़ोतरी आपको चिंतित कर सकती है। किसी करीब से धोखा मिल सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं।


सिंह: आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपनी बुद्धिमानी से लाभ मिल सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। भाग्य के भरोसे न रहें। चीजों को लेकर हड़बड़ी न दिखाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या: आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बन सकते हैं। ऑफिस में जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। हर कोई आपके काम से प्रभावित होगा। लोग आपके साथ प्रेम-पूर्वक व्यवहार करेंगे। कोई बड़ा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर बनेंगे।

तुला: दिन थोड़ी परेशानी देने वाला रहेगा। मेहनत ज्यादा रहेगी। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको नौकरी मिल सकती है। आपको कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इसकी अनदेखी कर देना ही आपके हित में रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आप आज महान उपलब्धियां पा सकते हो। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आप बहुत सक्रिय और ऊर्जावान महसूस करेंगे। वित्त संबंधी फैसले लेने के लिए उत्तम दिन है। मन में बहुत सारे ख्याल आएंगे लेकिन अपने दिल की सुनें। भाई-बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध स्थिर रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु: आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है। सभी तनाव और परेशानियां आज समाप्त हो जाएंगी। कार्यक्षेत्र पर सफलता मिलने से प्रसन्नचित रहेंगे। कारोबार में अतिरिक्त लाभ होगा। व्यापार के विस्तार के बारे में विचार करें। वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंध बेहतर होंगे।

मकर: कुछ नई योजनाओं को शुरू करने का समय है। पुराने कामों में ठहराव आ सकता है। आप अंदर से कुछ परेशान रह सकते हैं, धैर्य ना खोएं। विवादों से दूर रहें और बातचीत करते समय शब्दों का चयन सोच-समझकर करें। वित्तीय मामलों के लिए दिन अनुकूल नहीं है। पेट से संबंधित समस्याएं परेशान करेंगी।

कुंभ: आज चुस्त दुरूस्त बने रहेंगे। आपके काम की तारीफ होगी। आपकी कलात्मक क्षमता का विकास होगा। आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। वकीलों के लिए आज का दिन बेहतर गुजरने वाला है। कोई बड़ा केस हाथ लग सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बढ़िया है।

मीन: आज भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। पूरा दिन खुशी से बीतेगा। स्वयं को शांत और संतुलित रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। स्टूडेंट्स नई ऊर्जा के साथ पढ़ाई पर ध्यान दें। जीवनसाथी का प्यार मिलेगा। कारोबार में लाभ होगा। परिवार के साथ घूमने जाएंगे। सेहत में सुधार आएगा।


अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अक्टूबर महीने में व्रत-त्योहारों की भरमार, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीवाली की रहेगी धूम

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)