दिन प्रतिदिन और गर्म हो रहा है सूरज, जल्द ही निर्जीव बन सकती है पृथ्वी

  • Follow Newsd Hindi On  
दिन प्रतिदिन और गर्म हो रहा है सूरज, जल्द ही निर्जीव बन सकती है पृथ्वी

सूरज निरंतर अपने संसाधनों से जलता रहता है, ऐसे में दिन प्रतिदिन सूरज की गर्मी बढ़ती जा रही है। सूरज की निरंतर बढ़ती गर्मी पृथ्वी को को जल्द ही निर्जन बना सकती है, यानी कि पृथ्वी पर जीवन समाप्त हो सकता है।

बताया जा रहा है कि सूरज की सतह का वर्तमान तापमान 5,505 डिग्री सेल्युलस है और आने वाले समय में इसका तापमान 15 मिलियन डिग्री सेल्युलस पहुंच सकता है।

पूरे सौरमंडल के द्रव्यमान का 99.8 प्रतिशत सूरज में है। लेकिन इस द्रव्यमान का निरंतर उपयोग हो रहा है, जिसके कारण ‘परमाणु संलयन नामक प्रक्रिया’ में तारे अधिक ऊष्मा का उत्पादन और विस्तार कर रहे हैं। सूरज पर उपयुक्त हाइड्रोजन के परमाणु दबाव में संकुचित होते हैं और एक साथ गर्मी के रूप में बड़ी मात्रा में ऊर्जा का उत्पादन करते हुए फ्यूज हो जाते हैं। यह प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है और इससे अधिक गर्मी पैदा होती है। इस प्रक्रिया में सूरज अकार में बढ़ता तो है लेकिन साथ ही यह हल्का होता जाता है। इस तरह चलता रहा तो भविष्य में सूर्य इतना बड़ा हो जाएगा कि सौरमंडल के सारे गृह उसमें समां जाएंगे। इसके परिणाम के तौर पर यह पृथ्वी को निर्जीव बना देगा यानी कि पृथ्वी पर जीवन का अंत हो जाएगा।


फोर्ब्स के ‘स्टार्ट्स विथ अ बैंग’ की एक रिपोर्ट के अनुसार “जब पर्याप्त समय बीत जाएगा, तो सूर्य के परिवर्तन पृथ्वी को निर्जन बना देंगे। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, सूर्य द्वारा उपयोग किए जाने वाले द्रव्यमान की मात्रा बढ़ेगी। लेकिन इस अपेक्षाकृत स्थिर दर पर भी, सूर्य के कोर में हीलियम की वृद्धि का मतलब है कि हम पृथ्वी पर भी गर्मी करेंगे।” साथ ही बताया गया कि “लगभग 1 से 2 बिलियन वर्षों के बाद, सूरज इतना गर्म जल रहा होगा कि पृथ्वी के महासागर पूरी तरह से उबल जाएंगे, जिससे हमारे ग्रह की सतह पर तरल पानी मिलना असंभव हो जाएगा। जैसे ही सूरज हल्का होता जाएगा , यह दिन प्रतिदिन गर्म होता जाएगा।”

रिपोर्ट के अनुसार, “हमारे पास पृथ्वी पर रहने योग्य जितना समय है, उसमें से लगभग तीन-चौथाई समय का उपयोग हम पहले ही कर चुके हैं। ऐसे में, जैसे-जैसे सूरज बड़े पैमाने पर घटता जा रहा है, पृथ्वी पर जीवन समाप्त होने का समय करीब आ रहा है।”


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)