June 2019 Calendar: इस महीने हैं ‘शनि जयंती’ और ‘ईद’ जैसे बड़े त्योहार, देखें जून में होने वाले त्योहारों और व्रतों की पूरी लिस्ट

  • Follow Newsd Hindi On  
June 2019 Calendar: इस महीने हैं 'शनि जयंती' और 'ईद' जैसे बड़े त्योहार, देखें जून में होने वाले त्योहारों और व्रतों की पूरी लिस्ट

अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से जून का महीना शुरू होने वाला है। धार्मिक मान्यता के अनुसार जून के महीने को शुभ माना जाता है। हिन्दू धर्म में यह ज्येष्ठ का महीना होता है। इस वर्ष भी जून माह में कई धार्मिक उत्सव पड़ रहे हैं।

हिन्दू धर्म के लोगों के लिए जून का महीना किसी भी मायने में कम नहीं होता है। इसी माह में ‘मासिक शिवरात्रि’ है। इसी के साथ साल की सबसे बड़ी ‘निर्जला एकादशी का व्रत’ और ‘शनि जयंती’ भी इसी महीने में होंगे। वहीँ इस्लाम धर्म के लिए भी यह महीना बहुत खास है। जून में रमजान के पाक महीने के बाद ‘ईद-उल- फितर’ मनाई जाएगी। 3 जून को हिन्दू ‘शनि जयंती’ का अवसर होगा और मंदिरों में भक्तों भारी भीड़ होगी, तो वहीँ 5 जून को देश भर में ईद का पर्व मनाया जाएगा।


जून 2019 में पड़ने वाले त्योहारों और व्रतों की पूरी लिस्ट (Festivals in June 2019)

तारीख दिन व्रत और त्योहार
1 जून 2019 शनिवार मासिक शिवरात्रि, सावित्री चतुर्दशी (बंगाल)
2 जून 2019 रविवार फलहारिनी कालिका पूजा, ज्येष्ठ अमावस्या प्रारंभ
3 जून 2019 सोमवार सोमवती अमावस्या, दर्श भावुका अमावस्या, शनैश्चर जयंती, धनिष्ठानवक समाप्ति
4 जून 2019 मंगलवार चंद्रदर्शन, करिदिवस, गंगा दशहरा प्रारंभ, बड़का मंगल हनुमान पूजा (लखनऊ)
5 जून 2019 बुधवार मुस्लिम शव्वाल मासारंभ, रमजान ईद, रंभा व्रत
6 जून 2019 गुरुवार विनायक गणेश चतुर्थी, महाराणा प्रताप जयंती
7 जून 2019 शुक्रवार गुरु अर्जुनदेव शहीद दिवस, उमा चतुर्थी (बंगाल-ओडिशा), महादेव विवाह (ओडिशा)
8 जून 2019 शनिवार अरण्य षष्ठी, विंध्यवासिनी पूजा, शीतला षष्ठी, मृगशिरा के सूर्य
9 जून 2019 रविवार भानु सप्तमी, शाबुओथ (ज्यू-यहूदी)
10 जून 2019 सोमवार दुर्गाष्टमी, मेला क्षीरभवानी (कश्मीर), धूमावती जयंती
11 जून 2019 मंगलवार बड़का मंगल हनुमान पूजा (लखनऊ), महेश नवमी
12 जून 2019 बुधवार गंगा दशहरा समाप्ति, श्री रामेश्वर प्रतिष्ठा दिवस
13 जून 2019 गुरुवार भीमसेन-निर्जला एकादशी (ज्येष्ठ शुक्ल), रामलक्ष्मण द्वादशी, रुकमणी विवाह (ओडिशा)
14 जून 2019 शुक्रवार प्रदोष (ज्येष्ठ शुक्ल), वट सावित्री व्रतारंभ, चंपक द्वादशी (बंगाल)
15 जून 2019 शनिवार मिथुन संक्रांति, राजस संक्रांति (ओडिशा)
16 जून 2019 रविवार वट पूर्णिमा, पूर्णिमा प्रारंभ
17 जून 2019 सोमवार ज्येष्ठ पूर्णिमा, देवस्नान पूर्णिमा, पूर्णिमा समाप्ति, कबीर जयंती
18 जून 2019 मंगलवार आषाढ़ मासारंभ, गुरु हरगोविंदसिंह जयंती
20 जून 2019 गुरुवार गणेश संकष्ट चतुर्थी
21 जून 2019 शुक्रवार दक्षिणायन आरंभ, साल का सबसे बड़ा दिन, सौर वर्षा ऋतु प्रारंभ
22 जून 2019 शनिवार आर्द्रा के सूर्य, अयन करिदिवस, पंचक प्रारंभ
25 जून 2019 मंगलवार कालाष्टमी, शीतलाष्टमी व्रत, त्रिलोचन पूजा, पंचक
27 जून 2019 गुरुवार पंचक समाप्ति
29 जून 2019 शनिवार योगिनी एकादशी (आषाढ़ कृष्ण)
30 जून 2019 रविवार प्रदोष व्रत (आषाढ़ कृष्ण)

 

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)