महाभारत में अहम किरदारों को निभाने वाले कलाकार आजकल क्या कर रहे हैं, यहां जानिए

  • Follow Newsd Hindi On  
महाभारत के कलाकार इन दिनों क्या कर रहे हैं, यहां जानिए

टीवी इतिहास का सबसे प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण आज लॉकडाउन के बीच 33 साल बाद दूरदर्शन पर दोबारा दिखाया जा रहा है। इस सीरियल की टीआरपी जितनी जब थी आज भी उतनी है। ये नाटक अपनी ऐतिहासिक घटना और इसमें काम करने वाले दमदार कलाकारों की वजहों से इतना चर्चित है। तीन दशक बीत जाने के बाद भी लोग महाभारत को उतने ही चाव के साथ देखते हैं। ऐसे में आज हर कोई महाभारत के कलाकारों के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर इन दिनों ये लोग क्या कर रहे हैं। आइए जानते हैं…..

मुकेश खन्ना (भीष्म पितामह)

महाभारत जितने भी देखी या पढ़ी होगी भला भीष्म पितामह को कौन भूल सकता है। महाभारत धारावाहिक में इसकी भूमिका मुकेश खन्ना निभाई थी। आप मुकेश खन्ना को शक्तिमान के नाम से भी जानते हैं। वैसे कुछ समय पहले ही मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का सीक्वल बनाने की घोषणा की है। मुकेश खन्ना एमके फिल्म्स नाम का एक प्रोडक्शन


नीतीश भारद्वाज (श्री कृष्ण)

इसके अलावा महाभारत में श्री कृष्ण का किरदार नीतीश भारद्वाज ने निभाया था। अपने दमदार अभिनय के चलते आज भी नीतीश भारद्वाज की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। इसके अलावा नीतीश भारद्वाज राजनीति में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि एक्टर होने के साथ साथ नीतीश भारद्वाज एक डॉक्टर भी हैं। कुछ समय पहले ही नीतीश भारद्वाज फिल्म केदारनाथ में नजर आए थे।

गजेंद्र चौहान (युधिष्ठिर)

महाभारत में सबसे दमदार भूमिका में से एक युधिष्ठिर का किरदार गजेंद्र चौहान ने निभाया था। 34 साल के करियर में गजेंद्र चौहान 600 टीवी सीरियल्स और 150 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इसके अलावा गजेंद्र चौहान एफटीआईआई के हेड भी रह चुके हैं।

रूपा गांगुली (द्रौपदी)

प्रसिद्ध धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी का किरदार टीवी एक्ट्रेस रूपा गांगुली ने निभाया था। गांगुली के फैंस ये जानकार हैरान हो सकते हैं कि वह एक सिंगर भी हैं। वैसे इन दिनों रूपा गांगुली राज्य सभा की सांसद बन गई हैं। आए दिन उनको संसद में अपनी राय रखते हुए देखा जा सकता है।


फिरोज खान (अर्जुन)

महाभारत का सबसे मजबूत रोल अर्जुन का माना जाता है। जिसका किरदार फिरोज खान ने निभाया था। महाभारत के अलावा फिरोज खान करण अर्जुन, यमला पगला दीवाना और तिरंगा जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।

प्रवीण कुमार (भीम)

इसके अलावा महाभारतम में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार एक एथलीट भी हैं। वो ओलंपिक्स में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने ओलंपिक्स में हैमर थ्रो में स्‍वर्ण पदक जीता है। साथ उन्‍होंने एशियाई खेलों में बैंकाक, राष्‍ट्रमंडल खेलों, जमैका, श्रीलंका, कैलिफोर्निया जैसे देशों के खिलाफ गेम खेला हैं। तबीयत खराब होने की वजह से प्रवीन कुमार टीवी की दूनिया से दूर हो गए हैं।

गुफी पेंटल (शकुनी)

अभिनेता गुफी पेंटल ने प्रसिद्ध धारावाहिक में शातिर शकुनी मामा का किरदार निभाया था जो हमेशा अपने पासों के दम पर जीता है। गुफी पेंटल टीवी के साथ साथ बॉलीवुड में भी काम कर चुके हैं। आखिरी बार करण संगिनी में गुफी पेंटल नजर आए थे।

पंकज धीर (कर्ण)

टीवी एक्टर पंकज धीर ने कुंतीपुत्र कर्ण का रोल निभाया था। भले ही पंकज धीर इन दिनों किसी फिल्म में न नजर आ रहे हो लेकिन वह महादेव, बढ़ो बहू, ससुराल सिमर का जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुके हैं।


रामायण के बाद अब दूरदर्शन पर उत्तर रामायण की वापसी

हनुमान से लेकर मंथरा और सुग्रीव तक…रामायण ये 7 सितारे दुनिया को कह चुके हैं अलविदा, जानें इनके बारे में

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)