झारखंड: आठ बार सांसद रहे बीजेपी नेता का कटा टिकट, अब करेंगे खेती

  • Follow Newsd Hindi On  
झारखंड: आठ बार सांसद रहे बीजेपी नेता का कटा टिकट, अब करेंगे खेती

 रांची। पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष और आठ बार लोकसभा सदस्य रहे करिया मुंडा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा झारखंड से लोकसभा चुनाव में उनका टिकट काटे जाने के बाद रविवार को कहा कि वह अब खेती की ओर लौटेंगे।

भाजपा उम्मीदवारों की सूची में करिया मुंडा की जगह पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा को टिकट दिया गया है।


करिया मुंडा 1977 में पहली बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह 2009 में लोकसभा उपाध्यक्ष बने थे।

निराश मुंडा ने संवाददाताओं से कहा, “मैं खेती से लोकसभा गया था। मैं खेती की ओर लौटूंगा। मैं लोगों की सेवा के लिए राजनीति में था न कि निजी हित के लिए। भगवान ने मुझे बहुत कुछ दिया है।”


(इस खबर को न्यूज्ड टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)