Navratri 4th day 2020: वृष और तुला राशि के लिए खास होगा आज का दिन, करें मां कूष्माण्डा की पूजा

  • Follow Newsd Hindi On  
Navratri 4th day 2020: वृष और तुला राशि के लिए खास होगा आज का दिन, करें मां कूष्माण्डा की पूजा

आज नवरात्रि का चौथा दिन है। मां दुर्गा के चौथे स्वरूप का नाम कूष्माण्डा है। अपनी मंद मुस्कान द्वारा अंड अर्थात ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्माण्डा देवी के नाम से पूजा जाता है। अत: इन्हें ही सृष्टि की आदि स्वरूपा और आदि शक्ति माना गया है। इनका निवास सूर्यलोक में माना गया है।

मान्यताओं के अनुसार इन्हीं के तेज और प्रकाश से दसों दिशाएं प्रकाशित हो रही हैं। इनका एक नाम अष्टभुजा देवी भी है। संस्कृत भाषा में कूष्माण्ड कुम्हडे़ को कहते हैं। बलियों में कुम्हड़े की बलि इन्हें सर्वाधिक प्रिय है।


मां कूष्माण्डा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक विनष्ट हो जाते हैं। मां कूष्माण्डा अत्यल्प सेवा और भक्ति से प्रसन्न होने वाली हैं। नवरात्र पूजन की चौथे दिन कूष्माण्डा देवी के स्वरूप की उपासना की जाती है। इस दिन साधक का मन अनाहत चक्र में स्थित होता है।

किस राशि के लिए शुभ

सभी 12 राशियों के लिए शुभ। वृष और तुला राशि के लिए खास फलदायी।


क्या है शुभ रंग

मां कूष्मांडा का प्रिय रंग हरा और पीला है।

कपड़े किस रंग के पहनें

भक्त पूजा के समय काले रंग को छोड़कर कोई भी रंग धारण करें।

क्या है आज के दिन का महत्व

दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों ताप से युक्त मां कुष्मांडा के उदर में सारा संसार वास करता है। इन्हीं तीनों तापों से मुक्ति के लिए मां की आराधना ही एक जरिया माना गया है।

कौन सी मनोकामनाएं पूरी होंगी

नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना करने से घरों में वंश वृद्धि करती हैं। रोगों से भी मिलेगा छुटकारा

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)