इतिहास में 1 मार्च- इंटरनेट सर्च इंजन याहू की 1995 में हुई थी शुरुआत

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 1 मार्च- इंटरनेट सर्च इंजन याहू की 1995 में हुई थी शुरुआत

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है। वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 1 मार्च को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

01 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएं


  • वैज्ञानिक ऑनरी बेकेरल के एक प्रयोग के कारण रेडियोधर्मिता क्या होती है, इसका 1896 में पहली बार पता चला।
  • दुनिया के पहले येलोस्टोन राष्ट्रीय उद्यान की 1872 में स्थापना हुई थी।
  • चीन 1914 में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन का सदस्य बना था।
  • जापानी साम्राज्यवाद के खिलाफ कोरिया में 1919 में आज ही के दिन मार्च आंदोलन की शुरुआत।
  • ग्रीक ने 1923 से ग्रेगोरीयन कैलेंडर अपनाया।
  • भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन ने 1928 में प्रकाश के विवर्तन का अपना शोध दुनिया के सामने पेश किया था।
  • अंतर्राष्ट्रीय निगराणी कोष ने 1947 में कार्य आरंभ किया।
  • अमेरिका ने 1954 में बिकिनी द्वीप-समूह में हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया था।
  • ब्रिटेन के वित्त मंत्री जेम्स कैलाहन ने 1966 में ब्रिटेन की मुद्रा व्यवस्था में परिवर्तन की घोषणा की।
  • इंटरनेट के सबसे लोकप्रिय सर्च इंजन्स में से एक सर्च इंजन याहू की 1995 में शुरुआत हुई थी।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश 2006 में राजकीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
  • राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 2009 में चावला को अगले मुख्य चुनाव आयुक्त बनाने की घोषणा की।

01 मार्च को जन्मे व्यक्ति

  • 1951 में बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री और लोकप्रिय नेता नीतीश कुमार का जन्म हुआ था।
  • 1968 में भारतीय क्रिकेटर और टीवी अभिनेता सलिल अंकोला का जन्म।
  • 1968 में भारतीय महिला भारोत्तोलक खिलाड़ी कुंजारानी देवी का जन्म।
  • 1983 में ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला मुक्केबाजी के लिए पदक जीतने वाले पहली महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम का जन्म हुआ था।

01 मार्च को हुए निधन

  • 1914 में भारत का वाइसराय तथा गवर्नर-जनरल लॉर्ड मिण्टो द्वितीय का निधन।
  • 1917 में पंजाबी, हिंदी और उर्दू भाषाओं में लिखने वाले प्रसिद्ध साहित्यकारक करतार सिंह दुग्गल का निधन।
  • 1989 में भारतीय राजनीतिज्ञ वसन्तदादा पाटिल का निधन।
  • 1988 में हिन्दी के प्रसिद्ध कवि सोहन लाल द्विवेदी का निधन।
  • गुजराती भाषा के प्रसिद्ध हास्य लेखक तारक मेहता का 2017 में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

इतिहास में 27 फरवरी- क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद 1931 में हुए थे वीरगति को प्राप्त


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)