10 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope 10 August | 10 अगस्त, राशिफल : आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन शनिवार है। आज दशमी तिथि सुबह 10 बजकर 09 मिनट तक ही रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि शुरू हो जाएगी जो रविवार की सुबह 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। एकादशी का व्रत कल ही रखा जाएगा। 10 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज का दिन शुभ रहेगा। पूजा-पाठ में मन रमा रहेगा। पैसों का पुराना लेनदेन आज फायदेमंद साबित होगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। कहीं बाहर यात्रा का योग बन रहा है। कोई नया बिजनेस शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें।


वृष: आज ऊर्जावान रहेंगे। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप बच्चों से खुश रहेंगे और अपने जीवनसाथी के साथ संतोषप्रद जीवन का लाभ उठाएंगे।स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन: अटके हुए काम आज पूरे हो जायेंगे। अपनी समझ से फैसले लेने की जरूरत है। परिवार से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट के लिये आज का दिन अच्छा है। अपने काम में निरंतरता बनाए रखें। आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी विकसित सकता है। संपत्ति की खरीद-बिक्री के लिए अच्छा समय है।

कर्क: आज का दिन शुभ रहेगा। आज किसी भी कार्य को लेकर सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ प्यार से बात करें। व्यवसायिक एव आर्थिक लाभ संभव है। बहस करने से बचना चाहिए। कुल मिलाकर दिन अच्छा बीतेगा।


सिंह:  यात्रा का योग बन रहा है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा।

कन्या: शत्रुओं से सतर्क रहें। वित्तीय मामलों में आपको संयम बरतना चाहिए। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान का वैवाहिक संबंध पक्का हो सकता है। पारिवारिक कार्य के लिए दोस्तों की मदद मिलेगी।

तुला: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। व्यावसायिक कार्यों में प्रगति होगी। किसी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। कारोबारी कार्यों में प्रगति होगी। परिवार के लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।

वृश्चिक: आज का दिन सामान्य रहेगा। लोगों का मदद मिलेगा। सेहत का थोड़ा ख्याल रखें। संतान का सुख मिलेगा। जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार कर सकते हैं। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा।

धनु: रुका हुआ काम तेजी से आगे बढ़ेगा। जमीन के किसी पुराने लेन-देन में आपको फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। वकीलों को किसी अहम केस में सफलता मिलेगी। बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी।

मकर: विदेश यात्रा का योग बन सकता है। परीक्षा के परिणाम आपके पक्ष में होंगे। पारिवारिक संबंध आनंददायक रहेंगें। किसी धार्मिक पर जाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। बच्चे आप पर गर्व करेंगे। दफ्तर में काम करने वाले लोग आपसे विचारों से सहमत नहीं होंगे।

कुंभ: आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। समाज में बड़ी प्रसिद्धि मिल सकती है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई विवाह का रिश्ता आ सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। बेहतर स्वास्थ्य के लिये नियमित व्यायाम करें।

मीन: बिजनेस में आप बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। समाज में नाम और प्रसिद्धि बढ़ेगी। आर्थिक रूप से आप मजबूत होंगे। आपका पारिवारिक-जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। परिवार में कुछ समारोह हो सकते हैं। इंजीनियरिंग क्षेत्र के लोगों का दिन शानदार रहेगा। किसी पुराने दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)