11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
Aaj Ka Rashifal 25 December: इस राशि के लोग अपने किसी प्रिय को दें उपहार, देखें अपना राशिफल

Horoscope 11 August | 11 अगस्त, राशिफल : आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन रविवार है। आज पुत्रदा एकादशी व्रत है। एकादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। श्रावण शुक्ल एकादशी को पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस एकादशी के व्रत से संतान सुख की प्राप्ति होती है। 11 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा है। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी निरंतर बनी हुई है लेकिन खर्चे भी बने रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।


वृष: मेहनत में कोई कसर न होने दें। अपने प्रियजनों से अच्छा व्यवहार रखें। कारोबार और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्रबल हो रहे हैं। नए प्रोजेक्ट मिलने के आसार हैं। धन लाभ होगा। आपके सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अविवाहितों के लिए रिश्ता आ सकता है।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। कार्यस्थल पर सकारात्मक विकास होगा। धन लाभ होने की संभावना है। किसी नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। रचनात्मक कार्य करें।

कर्क: आज काम का प्रेशर हो सकता है। सहकर्मियों की मदद मिल सकती है। करियर में बदलाव के संकेत हैं। धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आज आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं । वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहेगा। जोखिम भरे काम को करने से बचें।


सिंह:  आज मित्रों की ओर से लाभ मिलेगा। आने वाले समय में आपकी कमाई बढ़ेगी। कार्यक्षेत्रों में प्रगति करेंगे। नए अधिग्रहण भी संभव हैं। जीवनसाथी और बच्चों के साथ खुशहाल होंगे। आपकी लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। जायदाद को लेकर किसी विवाद में न पड़ें। भीड़ भाड़ के इलाके से बचें।

कन्या: आज का दिन सामान्य बीतेगा। किसी भी मामले को लेकर सतर्कता बरतें। अपने मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें। काम पर पूरा फोकस बनाएं रखें। व्यवसाय के लिए दिन बहुत लाभकारी रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

तुला: बहुत सारे लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापारिक गतिविधियों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वित्तीय मामलों में सावधान रहना चाहिए I अविवाहितों के जीवन में आज प्रेम का प्रवेश हो सकता है I रिश्तेदारों से संबंध सुधारने का सही अवसर है। पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा I

वृश्चिक: परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आपकी ऊर्जा बढ़ी हुई रहेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। धन लाभ के नए स्रोत सामने आ सकते हैं।आज का दिन खुद में बदलाव लाने वाला है। कामकाजी महिलाओं को घर वालों का सहयोग प्राप्त हो सकता है।

धनु: आपके मन में तनावपूर्ण स्थिति रह सकती है। दूसरों पर भरोसा करना सीखें। सकारात्मक दृष्टिकोण रखने का प्रयास करें। बड़े लोगों से संपर्क बनेंगे। रिश्तों में कुछ नकारात्मकता के कारण तनाव बढ़ सकता है। बेवजह किसी पर शक न करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर: छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। बिल्डर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी सामाजिक आयोजन में आपकी भागीदारी हो सकती है। विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

कुंभ: आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबारी मामलों में जीत मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। कुछ करीबी लोगों की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। अपने मन को स्थिर बनाए रखें और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहें।

मीन: सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं।आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आपका दिन बीत सकता है ।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)