16 अगस्त राशिफल: लाभ व करियर की दृष्टि से कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिए यहां

  • Follow Newsd Hindi On  
Today Horoscope in Hindi, 16 August, 2020

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 16 August, 2020: आज 16 अगस्त का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (16 August 2020 Ka Rashifal):

मेष


आज के दिन नकारात्मक विचारों का प्रभाव शरीर की ऊर्जा में कमी ला सकता है। ऑफिस में काम का लोड अधिक रहेगा सभी काम बहुत ध्यान से करने होंगे। सम्पर्कों का अच्छा लाभ उठा पाने में सक्षम रहेंगे। जो भी लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें हैं, उन्हें थोड़ा ज्यादा परिश्रम करना होगा।

वृषभ

आज के दिन अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। करिअर से जुड़े फ़ैसले ख़ुद करें, बाद में आपको इसका लाभ मिलना तय है। आपका पार्टनर आपके साथ अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र रखें। अगर आज ज़्यादा कुछ करने को नहीं है तो कुछ अच्छा बनाकर खाए।


मिथुन-

आज के दिन निराश के भंवर से उठकर उत्साहित रहना होगा। प्रोपर्टी से जुड़े लेन-देन पूरे होंगे और लाभ पहुँचाएंगे। किसी से एकतरफ़ा लगाव आपके लिए सिर्फ दिल तोड़ने का काम करेगा। कारोबारी आज करोबार से ज्यादा अपने परिवार के लोगों के बीच समय बिताना पसंद करेंगे।अकेलेपन को अपने ऊपर हावी न होने दें।

कर्क

आज का दिन आपकी जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग भी मिलता रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, लेकिन किसी रिश्तेदार या प्रियजन से पीड़ा मिल सकती है। खाली वक्त का सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे।

सिंह 

आज के दिन अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए सबसे ज़्यादा कठिन कार्य रहेगा। अगर आप ऐसा करने में कामयाब रहे तो अपने कार्यों को सरलता से पूरा कर पाएंगे। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या 

आज के दिन किसी भी तरह का मानसिक तनाव आपको घेर कर रख सकता है। छोटी बातों का विरोध हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। इस दिन अपने संबंध बनाने के लिए आपको अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। धन, यश, कीर्ति और सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला

आज यात्रा करने से देशाटन की स्थिति की संभावना है। कुछ पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन एक अजीब सा डर भी मन में बना रहेगा। जीवनसाथी के प्रति आपका समर्पण बढ़ेगा और पारिवारिक परेशानियों को सुलझा पाएंगे। अपने संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास स्वीकारा जाएगा।

वृश्चिक

किसी तरह के सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। इसके साथ ही व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से बेहतर रहेंगे। अपने घर में सबके साथ संबंध बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

धनु

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध बहुत मधुर रहेंगे। इसके साथ ही जीवनसाथी के प्रति आपका समर्पण भी बढ़ेगा लेकिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

मकर

दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रोजी-रोटी की दिशा में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपके जीवन में ख़ुशी बनी रहेगी। पारिवारिक सदस्यों के बीच तालमेल अच्छा रहेगा। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

कुंभ

व्यावसायिक और पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आपकी विचारधारा सराही जाएगी। इसके साथ ही आज के दिन आप अपने जीवनसाथी के साथ आपके संबंध पहले से घनिष्ठ होंगे और सुख महसूस करेंगे।

मीन

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। अचल संपत्ति के मामले में सफलता संभव है। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। मानसिक तौर पर आप कहीं न कहीं तनावग्रस्त रहेंगे। लेकिन अपनी बातों को बहुत स्पष्ट रूप से कर पाएंगे। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको प्रयासरत रहना ज़रूरी है।

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)