17 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

17 August Horoscope in Hindi | 17 अगस्त राशिफल :  आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन शनिवार है। आज अशून्य शयन द्वितीया का व्रत भी है। ये व्रत खासतौर से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के निमित्त किया जाता है। शनिवार को सिंह संक्रांति भी है। 17 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष:  आज कार्यों में देरी और बाधाएं होंगी। यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अधिक अनुशासित और व्यवस्थित होने की आवश्यकता है। स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें ।


वृष: आज का दिन शुभ रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनायेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। किसी काम में माता-पिता की सलाह फायदेमंद रहेगी। धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी।

मिथुन: काम का बोझ अधिक रहेगा। आस पास के लोगों से अनबन हो सकते हैं। यदि नया मकान या प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं तो उसके कागज अच्छी तरह से जांच लें। रिश्तेदारी में सोच-समझ कर बोलें। दिन थोड़ी सावधानी से बिताएं, कई बातें बिगड़ने से बच सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क:  आपका मन खुश रहेगा। आज का दिन यात्रा में बीत सकता है। आप कुछ मस्ती के मूड में रहेंगे। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। परिवार के ज्यादातर काम निपटाने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


सिंह: कमाई में वृद्धि होगी। भाई-बहन से भी आपको फ़ायदे मिल सकते हैं। काम की वज़ह से अपने घर से दूर भी रहना पड़ सकता है। प्रेम प्रसंगों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। विवाह या सगाई की बात करने के लिए समय अनुकूल है। आज ज़िद करने से बचें।

कन्या: अपनी कमियों की बजाय अपनी खूबियों पर ध्यान दें। खुद पर भरोसा रखें। किसी भी बात में जल्दबाजी न करें।ऑफिस में किसी से अनबन हो सकती है। बदलाव के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। अपने हेल्थ पर पूरा ध्यान दें। अपने लिए भी थोड़ा समय जरूर निकालें।

तुला: राजनीति या सामाजिक जीवन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ है । आयात-निर्यात तथा विदेश यात्रा के लिए बेहतर समय है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद उत्पन्न होने के संकेत हैं। घर के साजो-सामान पर व्यय हो सकता है। भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक: किसी नजदीकी मित्र से मुलाकात हो सकती है। परिवार की उलझनों को सुलझाने के लिए दिन अच्छा है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो सकती है। अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़ों से आपको कोई खास सलाह मिल सकता है।

धनु: पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। वित्तीय क्षेत्र में उठाए गए कदम सफल होंगे। आय के अतिरिक्त स्रोत नज़र आएंगे। भूमि क्रय -विक्रय में आर्थिक लाभ संभव हैं। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है।

मकर: आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपके व्यवहार की तारीफ होगी। आप महत्वपूर्ण काम समय से निपटा लेंगे। जीवनसाथी के साथ आनंददायक समय बीतेगा।यात्रा की योजना बन सकती है। रोजमर्रा के काम पूरे हो सकते हैं। दिनभर मस्ती रहेगी। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे।

कुंभ: परिस्थितियां आपके अनुसार नहीं होगी। व्यर्थ चिंताओं में दिन खराब न करें। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। कार्यक्षेत्र में जल्द ही परिस्थिति में बदलाव आएगा। प्रियजन के साथ किसी बात पर तनाव हो सकता है। छोटी छोटी बातों को दिल पर न लें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

मीन: किसी करीबी सहयोगी से समस्या हो सकती है। व्यवसाय संबंधित यात्राएं फलदायक नहीं होंगी। कुछ लोग बदनामी और अपमान का शिकार हो सकते हैं। जीवनसाथी या संतान के स्वास्थ्य से संबंधित कुछ चिंता हो सकती है। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)