23 मार्च राशिफल: इन राशियों का स्वास्थ्य रहेगा कमजोर, जानें आपके लिए कैसा रहेगा सोमवार

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 23 March 2020: आज चैत्र कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन सोमवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 23 मार्च का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (23 March 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपके लिए सफलता के नए मार्ग खुलेंगे। काम-काज में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।


वृष: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अपने काम पर फोकस रखेंगे। दोस्तों और परिचितों से आपको पूरी मदद मिलने के योग हैं। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर है। दांपत्य जीवन में खुशी भरे पल आएंगे। धार्मिक कामों में मन लगेगा। स्वास्थ्य कमजोर होने से बीमार पड़ सकते हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।

मिथुन: पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा। आप का व्यवहार थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। तनाव और दबाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। लोगों से काम में मदद ले सकते हैं। संतान को शिक्षा में उन्नति मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कर्क: आज का दिन उतार-चढाव से भरा हो सकता है। काम के सिलसिले में मिले-जुले नतीजे हासिल होंगे। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की कमान सौंपी जा सकती है। आपको अपने सहयोगियों का पूरा समर्थन मिलेगा। मानसिक रूप से तनाव बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में भी तकरार हो सकती है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। आप बीमार हो सकते हैं। इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें।


सिंह: आज आपकी योजना सफल होगी। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में सफल रहेंगे। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी। मन खुश रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। सेहत कमजोर होने से बीमार पड़ने की नौबत आ सकती है।

कन्या: आपका दिन बेहतर रहेगा। आप सभी चुनौतियों का डट कर सामना कर पाएंगे। दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ रहेगा। कार्य और व्यवसाय में अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होने से आर्थिक दबाव रहेगा। मानसिक तनाव में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देना बेहतर होगा। रिश्तों के लिहाज से भी यह दिन सुखद रहेगा।

तुला:  आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। कार्य सफल होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार का वातावरण प्रसन्न रहेगा। परिवारजनों से पूरा सहयोग मिलेगा। मित्रों से आपका मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक: आपको कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ हो सकता है। कामकाज में आप बहुत बिजी हो सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी दोस्त के साथ मूवी देखने की प्लानिंग कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आपको आध्यात्मिक प्रगति करने के भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

धनु: आज आप अपने सामने आई चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। जीवनसाथी के साथ नरमी से बात करें। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

मकर: कला और संगीत में रुचि बढ़ेगी। वित्तीय मामले बिना किसी बाधा के आसानी से आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन सामंजस्यपूर्ण रहेगा। कारोबार के अवसर मिल सकते हैं। किसी पुरानी बात को लेकर आज आप थोड़े तनाव में रह सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे।

कुंभ: आज आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। परिवार का सहयोग रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भावनात्मक फैसलों के लिए बहुत अच्छा समय नहीं है। आर्थिक दृष्टि से चीजें यथावत रहेंगी।

मीन: आज आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय ठीक चलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। घर-परिवार में मतभेद हो सकता है। प्रेम जीवन में अच्छा समय बीतेगा। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। जोखिम न लें। यात्रा के दौरान कुछ परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


मार्च महीने में होली-चैत्र नवरात्रि समेत मनाए जाएंगे कई बड़े व्रत और त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)