24 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

24 August Horoscope | 24 अगस्त राशिफल :  आज भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन शनिवार है। आज अष्टमी तिथि सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक ही रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। वैष्णव संप्रदाय के लोग आज जन्माष्टमी का व्रत रखेंगे। आज रोहिणी नक्षत्र है जो 24 तारीख को पूरा दिन और पूरी रात के बाद 25 अगस्त की सुबह 4 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। जब अष्टमी की रात भगवान कृष्ण का जन्म हुआ तब रोहिणी नक्षत्र ही था। इसलिए इस नक्षत्र को बेहद ही शुभ माना जाता है। 24 अगस्त के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक और सामाजिक स्थिति और कौन से राशि के चमकेंगे सितारे? जानिये अपना राशिफल (Horoscope in Hindi):

मेष: काफी समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। परिवार में किसी के सहयोग से नए व्यापार शुरू कर सकते हैं। किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। किसी काम में कोशिश करने से किस्मत का साथ जरूर मिलेगा।


वृष: आज आपको हर किसी का सहयोग मिलेगा। घर में खुशी का माहौल बनेगा। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए जॉब के अच्छे ऑफर्स आ सकते हैं। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा।

मिथुन: आज आप चौतरफा सफलता हासिल करेंगे। कार्य में महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। आपके परिवार के बड़े-बुजुर्ग लोग आपकी खूब मदद करते नजर आएंगे। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। ऑफिस के काम से आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

कर्क: अपने समझदारी से सफलता प्राप्त कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति से भी आप मजबूत होंगे। पूरे दिन आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। बिना वजह की चीजों को ज्यादा छेड़-छाड़ न करें। कुछ लोग हिल स्टेशन की यात्रा पर जा सकते हैं।


सिंह: आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। परिवार वालों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपको किसी बड़े बुजुर्ग की मदद मिलेगी । कार्यक्षेत्र में आप हर तरह से सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में ख़ुशी का माहौल बना देगा।

कन्या: अपने कार्य को आगे बढ़ाते चलें। नौकरी वाले लोगों को आज काम का अधिक बोझ रहेगा। पारिवारिक विवादों में खुद को दोष न दें। दूसरों के प्रति अपने व्यवहार को लेकर सावधानी बरतें। आय के साथ-साथ आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी।

तुला: मेहनत का फल मिलेगा। पूरे दिन नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। शिक्षकों के लिए आज का दिन कुछ खास रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपको अपनी माता का सहयोग मिलेगा। आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक: आज अपने पुराने काम निपटा सकते हैं। राजनीति से संबंध रखने वाले लोग सावधान रहें। पिता के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा। धन हानि की वजह से आपको तनाव हो सकता है। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पर्याप्त नींद लें।

धनु: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल है। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। वाणी पर संयम बरतने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

मकर: सोचे हुए सभी काम समय पर पूरे होंगे। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी। पार्टनर आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा। इंजीनीयर्स को किसी काम से बड़े धन लाभ की प्राप्ति होगी।

कुंभ: चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। आज आपको अच्छा परिणाम मिलेंगे। सामाजिक या राजनीतिक कार्य में भी आपको सफलता मिल सकती है। कुछ अनावश्यक खर्च करने पड़ सकते हैं। संतान का विवाह पक्का हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर भी जा सकते हैं।

मीन: माता-पिता के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। लोग आपको सपोर्ट करेंगे। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। आप धन अर्जित और संचय करने में सफल रहेंगे।


अगस्त महीने में पड़ रहे हैं कई महत्वूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें पूरी लिस्ट

अगस्त महीने में ईद और कृष्ण जन्माष्टमी समेत पड़ेंगे ये महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)