26 जुलाई राशिफल: आज इन राशियों की बढ़ेगी इनकम, जानें कैसा रहेगा आपके लिए रविवार

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal | Today Horoscope in Hindi, 26 July, 2020: आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 26 जुलाई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (26 July 2020 Ka Rashifal):

मेष राशि (Aries Daily Horoscope):

आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। ऑफिस में आज कोई नया काम मिलेगा। कोई आपसे किसी महत्वपूर्ण मामले में राय भी ले सकता हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी हो सकती है। व्यवसाय अच्छा चल रहा है। फालतू के खर्चें से बचें। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। सेहत के लिहाज से फिट रहेंगे।


वृष राशि (Taurus Daily Horoscope):

भाग्य का आपको पूरा साथ मिल सकता है। कारोबार को बढ़ाने के नए विचार अपके दिमाग में आएंगे। कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। आपका मन कई तरह की चिंताओं से ग्रस्त होगा। परिवार में कलह हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope):

आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। धन के मामले में समय काफी बढ़िया रहेगा। आप को अच्छा धन लाभ होने के योग हैं। ससुराल से भी कोई शुभ सूचना मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अपनी स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। परिवार के छोटों से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope):

आज आपके कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होंगे। नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आपके व्यवहार से लोग प्रभावित भी हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। सेहत अच्छा रहेगा। अपने आसपास के वातावरण के प्रति सचेत रहें।


सिंह राशि (Leo Daily Horoscope):

आज आपके लिए दिन शानदार रहेगा। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज कहीं रुका हुए धन की प्राप्ति होगी। राजकीय कार्यों में आपको सफलता मिलने के आसार हैं। आप अपनी ताकत और प्रतिष्ठा से पहचाने जायेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। उनका ध्यान पढ़ाई-लिखाई पर केन्द्रित रहेगा। आप किसी समारोह में जाने की योजना बनायेंगे।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope):

आज का दिन खुशियां लेकर आयेगा।  आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। कुछ कठिन फैसलों के बारे में विचार करने का दिन है। व्‍यापारिक स्थिति में कुछ न कुछ पहले से बेहतर होगा। जरूरी फैसलों को आज टाल दें। पूंजी निवेश अभी न करें। मांगने पर आसानी से मदद मिल जाएगी। सेहत बेहतर बनी रहेगी।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope):

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। व्यवसाय में तरक्की होगी। आज आप अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें और विवादों से बचे। क्रोध न करें। प्रेम जीवन में बहुत अच्छी स्थिति है। पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope):

आज सकारात्मक रवैया रखें। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। कुछ अनायास चीजों को लेकर भी मन परेशान रहेगा। आपकी ज़रूरतें आराम से पूरी होंगी। किसी खास काम में आपको भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। कोई परेशानी चल रही है तो जल्द ही हल होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope):

आज आपका दिन शानदार रहेगा। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। विरोधी पस्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। किसी सीनियर्स वकील के साथ इंटरर्नशिप करने का मौका भी आपको मिलेगा। करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे।ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope):

आज का दिन शुभ रहेगा। किसी काम के लिए नई योजना बना सकते हैं। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। इनकम के जरिए बढ़ेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope):

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जाएंगे। आज आप की मुलाकात किसी विशेष व्यक्ति से हो सकती है। व्यवसाय में निवेश के लिए कुछ और समय प्रतीक्षा करना बेहतर होगा। विवाहित जोड़े आज मनोहर दिन की अपेक्षा कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपकी सेहत सामान्य रूप से अच्छी रहेगी।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope):

आज का दिन अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ बना रहेगा। पूर्व में किए गए किसी काम से आपको फायदा होगा।आपकी आपकी इनकम में इजाफा होगा। कई लोगों को आपकी तरक्की और सफलता प्रभावित कर सकती है। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए।  प्रेम जीवन में निराशा हो सकती है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।


जुलाई 2020 में पड़ रहे हैं ये राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिवस, यहां देखें महत्वपूर्ण तारीखों की पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)