Horoscope Today, 26 मई राशिफल: तुला राशि वालों के लिए बेहतरीन रहेगा दिन, इन राशियों को हो सकता है धनलाभ

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 26 May 2020: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन मंगलवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 26 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (26 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति एवं मांगलिक कार्यों का संयोग बनेगा। आपको अपने रूके हुए कार्यों में सफलता हासिल होगी। कड़ी मेहनत से काम सिद्ध होंगे। प्रमोशन के योग बन रहे हैं। रिश्तेदारों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।


वृष: रिसर्च से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। पुराने बिगड़े हुए रिश्तों में सुधार होगा। किसी नए रोमांटिक रिश्ते का आगाज़ होगा जिसके चलते मन में ख़ुशी बनी रहेगी। काम-काज को लेकर थोड़ा फोकस बढ़ाने की आवश्यकता है। दुश्मन परेशान कर सकते हैं। अपने धैर्य और कुशलता का प्रयोग करें।

मिथुन: आज का दिन शुभ रहेगा। जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपनी योग्यता पर शंका न करें। इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। लंबी यात्रा पर फिलहाल न जाए। पैसा निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

कर्क: आज आपको धन लाभ होने के आसार हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से मुक्ति भी मिल सकती है। धार्मिक कार्यों की तरफ रूचि बढ़ेगी। समाज सेवा में समय बीतेगा। मन में कोई नकारात्मक भाव न आने दें।  काम में पूरा फोकस बनाए रखें। प्रेम-संबंधों के लिए दिन अनुकूल है। दोस्तों की आज आप सहायता करेंगे। अपने कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे।


सिंह: काम में आपका फोकस बहुत अच्छा बना हुआ है। परिवार और निजी जीवन की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। आज किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है जिससे आपके अच्छे गहरे सम्बन्ध बनेंगे। जीवन साथी से दूरियां बढ़ सकती हैं।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। आय में वृद्धि के आसार हैं। अपने व्यवहार में बड़प्पन लाने का प्रयास करेंगे। वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। कोई रिस्‍क न लें। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। मनचाहा जीवन साथी मिल सकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकते हैं। कार्यों को पूरा करने में दिक्कत होगी।

तुला: आज का दिन आपके लिए हर तरह से बेहतरीन रहेगा। आपके वरिष्ठ लोग आपके काम की सराहना करेंगे। आज आपको कुछ लोगों से सरप्राइज मिल सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। परिवार के सदस्यों की तरक्की होगी। आमदनी से अधिक व्यय न करें।

वृश्चिक: आज का दिन बहुत ही अहम रहने वाला है। आपको धनलाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में आपको अप्रत्याशित तरीके से फायदा मिल सकता है।आज कई नये लोगों से संपर्क बनने का योग बन रहा है। आपके जीवन में कई बदलाव होंगे। समाज में आपकी अलग पहचान बनेगी। दोस्तों के साथ आज कहीं घूमने के लिये जायेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु: आज का दिन आपके लिए आगे की ओर बढ़ने का है। जीवन में कुछ सुलझता हुआ दिखाई देगा। काम का दबाव और तनाव कम होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आज आपको कुछ नई चीजों को सीखने की जरूरत है। आपको उम्मीद से अधिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य आज बहुत ही बढ़िया रहेगा।

मकर: आज का दिन सामान्य रहेगा। आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। पारिवारिक मोर्चे पर आप आज बेहद खुश नजर आएंगे। निर्णय लेने में थोड़ी परेशानी भरा दिन साबित हो सकता है। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी आप के प्रति समर्पित रहेगा। अतिथियों का आवागमन रहेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों में प्रतीक्षा करने का समय है।

कुंभ: अपने धन का निवेश सोच-समझकर करें। किसी को आज के दिन उधार ना दें। व्यावसायिक स्थिति में सुधार संभव है। कामकाज में मन लगेगा। स्वास्थ्य के मामले में भी ध्यान रखें। आप की चुनौतियों का सामना करने की शक्ति बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में सुख भरे पल मिलेंगे।

मीन:  आज का दिन आपके लिए अनुकूल नहीं है। आपके मन में किसी चीज को लेकर दुविधा हो सकती है। बड़े ही धैर्य के साथ आज के दिन को व्यतीत करें। लेन-देन में सावधानी रखें। आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)