27 फरवरी राशिफल: मेष राशि वालों को जो सकता है जबरदस्त मुनाफा, जानें अन्य राशियों का हाल

  • Follow Newsd Hindi On  
11 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 27 February 2020: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन गुरुवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 27 फरवरी का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (27 February 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कपड़े के व्यापार से जुड़े लोगों को जबरदस्त मुनाफा होने के योग हैं। वाहन खरीदने का मन बनायेंगे। पारिवारिक काम को पूरा करने में आप सफल होंगे। किसी जरूरी काम में आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आप आज दोस्तों के साथ पार्टी करने बाहर जा सकते हैं।


वृष: आज आपका कोई जरूरी काम समय से पूरा हो जायेगा। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन की तैयारी होगी। आपको किसी से उपहार मिलेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सेहत अच्छा रहेगा।

मिथुन: आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास की तारीफ होगी। व्यापार के सिलसिले में दिन काफी बेहतर है। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। लव लाइफ के लिए आज का दिन काफी उत्तम है। दांपत्य जीवन में अंतरंग संबंधों में वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।

कर्क: आपको आज कई मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। आपके विचारों को लोगों द्वारा सराहा जाएगा। पढ़ने-लिखने में रूचि बढ़ेगी। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यवसाय ठीक चलेगा। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन कमजोर है।


सिंह: आज आपके लिए बहुत कुछ बेहतर करने की संभावना है। लोग आपके काम में सहयोगी होंगे। आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपके काम की प्रशंसा होगी। आपका निजी जीवन भी काफी अच्छा रहेगा। रोमांस के लिए समय बेहतरीन होगा। आपको अधूरी नींद या अत्यधिक वर्कलोड के कारण थोड़े तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या: आपके लिए आज का दिन अहम है। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ अनुकूल रहेंगी। कार्य में सफलता भी मिलेगी। लव लाइफ भी आज अच्छा रहेगा। आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने फिरने या कोई मूवी देखने जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में समस्याएं आएंगी। आपके माता-पिता का स्वास्थ्य भी कमजोर है सकता है।

तुला: आज भविष्य से जुड़े मामलों में फैसले ले सकते हैं। अपेक्षा के अनुकूल आपको सफलता मिल सकती है। आपको कुछ मामलों में परिवर्तन और नई शुरुआत की आवश्यकता महसूस हो सकती है। बेरोजगार लोग किसी जॉब के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा।

वृश्चिक: आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। किसी नए काम के बारे में विचार करेंगे। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशी के पल आएंगे। आप अपने परिवार के लोगों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। किसी प्रकार की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए। दांपत्य जीवन में समय अनुकूल रहेगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों को भी आज खुशी मिलेगी।

धनु: आज आप ऊर्जा और नए उत्साह का अनुभव करेंगे। आप आज बहुत ही बेहतरीन मूड में हैं। आपका मनोरंजक और मजेदार गतिविधियों में भाग लेने का मन होगा। आप अपने साथी के साथ स्नेह भरे रिश्ते का आनंद उठाएंगे। घर में आए मेहमान आपकी शाम को मनोहर बना देंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी लेकिन साथ ही व्यय में भी वृद्धि होगी।

मकर: पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की राय लेनी चाहिए। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। किसी खास व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपके करियर की दिशा बदल सकती है। आज आपको उधार लेन-देन से बचना चाहिए।

कुंभ: आज के दिन आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। लंबे समय से चली आ रही परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। मन में उदासी सी महसूस हो सकती है। सामाजिक रूप से मान-सम्मान मिलेगा। मनचाही जगह ट्रांस्फर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। सेहत ठीक रहेगा।

मीन: आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। करियर से संबंधित नए अवसर आपको मिल सकते हैं। आपकी किसी नए फर्म में नौकरी भी लग सकती है। आज उच्च शिक्षा के लिए आप विदेश भी जा सकते है। ऑफिस में बहुत पहले से चल रही समस्या आज समाप्त हो जायेगी। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा होगा।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)