29 अप्रैल राशिफल: मिथुन राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत, इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा दिन

  • Follow Newsd Hindi On  
8 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 29 April 2020: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन बुधवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 29 अप्रैल का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (29 April 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज का दिन मिले-जुले परिणामों वाला रहेगा। कई दिनों से रुके हुए कार्यों में गति आयेगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। सफलता पाने के लिए अभी और मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। आज थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें। सेहत का ख्याल रखें।


वृष: आज भाग्य के भरोसे न बैठें। व्यापारिक लाभ होगा। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। कार्य संबंधित कोई अच्छा समाचार मिलने के आसार हैं। आपके बिगड़े हुए काम बनेंगे। जो काम कुछ समय से करना चाह रहे थे, वह करने में सफलता मिलेगी। अपनी मेहनत में कोई कमी न होने दें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। स्वास्थ पर ध्यान दें।

मिथुन: आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रों से बात होगी। किसी काम के चलते कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर भी आँख मूंद कर भरोसा न करें। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। पूंजी निवेश से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई निर्णय लेने से पहले किसी से सलाह कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

कर्क: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आईटी क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज बिजनेस में मुनाफा होगा। किसी बड़ी डील या पार्टनरशिप को करने से पहले सोच-समझ लें। नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हो सकती है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर मन-मुटाव हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।


सिंह: आज आपका दिन अच्छा गुजरेगा। धन संबंधी दिक्कतों का आज आप आसानी से हल निकाल लेंगे। उधार दिये हुये पैसे आज आपको वापस मिल सकते हैं। परिवार में चली आ रही समस्याओं अंत होगा। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। संतान का सुख मिलेगा।

कन्या: आज का दिन किसी बात के कारण तनाव में रहेंगे। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। व्यर्थ की परेशानियों में अपना दिन न खराब करें। कई दिनों से रुके कार्यों में गति आयेगी। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं।

तुला: आज आपका दिन सामान्य बना रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मेहनत का परिणाम मिलने में अभी देरी है। किसी अनजान व्यक्ति पर उम्मीद से ज्यादा भरोसा आपको नुकसान पहुचा सकता है। दूसरों के मैटर में अपनी राय रखने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

वृश्चिक: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। करियर में तरक्की के रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रशंसा भी होगी। बिजनेस के लिहाज से कोई बड़ी डील भी हो सकती है। प्रेम संबंधो में मजबूती आएगी। घरवालों का पूरा-पूरा सहयोग आपको मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

धनु: आज का दिन शुभ रहेगा। आज आर्थिक रूप से आपकी प्रगति होगी। जीवन में धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। अटके हुए सभी काम पूरे होंगे। आपको कुछ नया सीखने का मौका  मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से ख़ुशी मिलेगी। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा। अधिक खाने से आज पेट के रोग सहित कई समस्याएं होने की संभावना है।

मकर: आज आप काफी फुर्तीले और आतुर रहेंगे। आपका उपजाऊ दिमाग दिन भर विचलित रहेगा। उद्यमियों के लिए आगे का दिन सफल होगा। बेहतर व्यापारिक प्रस्तावों के अवसर मिलने की संभावनाएं प्रबल हैं। वित्तीय दृष्टिकोण से दिन आप के लिए अनुकूल है। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या नहीं दिख रही है।

कुंभ: आज आपका दिन शुभ रहेगा। काम के सिलसिले में भी बढ़िया नतीजे मिलेंगे। आपको कुछ नए लाभ के योग मिलने की उम्मीद होगी जिससे आपका व्यापार गति पकड़ेगा। आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी। किसी से अपनी गुप्त बातें या योजनाएं शेयर ना करें। व्यवसायिक जिंदगी और निजी जिंदगी में संतुलन रखें।

मीन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। परिवार में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। काम के सिलसिले में स्थिति सामान्य रहेगी। सहयोगियों और दोस्तों से बहुत अच्छा समर्थन और सहयोग मिल सकता है।


April 2020 Festivals: अप्रैल माह में राम नवमी और हनुमान जयंती जैसे बड़े त्योहार पड़ेंगे, देखें पूरी लिस्ट

Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)