3 मई राशिफल: इन 5 राशियों के लिए अनुकूल रहेगा दिन, जानें बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार

  • Follow Newsd Hindi On  
9 अगस्त राशिफल: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal In Hindi 3 May 2020: आज वैशाख शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन रविवार है। हम आपको बता रहे हैं आज 3 मई का मेष, वृषभ, सिंह, कर्क, कुंभ और मीन राशि समेत सभी राशियों का राशिफल (Horoscope in Hindi)। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और कैसा रहेगा बिजनेस। जानिये अपना राशिफल (3 May 2020 Ka Rashifal):

मेष: आज आपको मेहनत का फल भरपूर प्राप्त होगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका काम जल्दी पूरा होगा। करियर क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में हैं। दिन खर्चों से भरा रहने वाला है। प्रियतम से संबंध बिगड़ सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा।


वृष:  आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आमदनी के लिहाज से समय बढ़िया रहने वाला है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कुछ प्रतिकूलता रह सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। अपने कौशल को पहचान कर, उसका उपयोग करें। दांपत्य जीवन में दिक्कतें आएंगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा।

मिथुन: आज का दिन काम के सिलसिले से अच्छा है। पूरे मन से काम करेंगे। इससे आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। रोजगार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। सुख-सुविधाओं के कारण अत्यधिक खर्च होगा। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू रखना चाहिए। साथ ही बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। शारीरिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

कर्क: आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में नए अवसरों की खोज करेंगे। खर्चों पर लगाम लगेगी। परिवार में प्रेम रहेगा और आपकी माताजी का सहयोग प्राप्त होगा व्यापार के लिए दिन शुभ है। अपने विचारों में स्थिरता लाने का प्रयास करें। अपरिचित व्यक्तियों पर अतिविश्वास न करें। जोखिम के कार्य टालें।


सिंह: आज थोड़ा समय अपने लिए अवश्य निकालें। शिक्षा में व्यवधान आएगा। अपने किसी दोस्त को अपने प्रेम जीवन में हस्तक्षेप ना करने दें। किसी भी मामले में आप अचानक से कोई निर्णय ना लें। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

कन्या: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज अपना स्वभाव अड़ियल न रखें। भविष्य के लिए आज कोई योजना न बनाएं। पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। अपनी गलतियों को स्वीकार करें। आप अपने लक्ष्य के बहुत करीब हैं, धैर्य से काम लें। काम में मन लगेगा। जल्दबाजी से बचें। आय में वृद्धि होगी। भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला:  आज कार्य क्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। आप आर्थिक तौर पर दबाव में होंगे। यात्रा पर जाना टाल दें तो बेहतर होगा। प्रेम जीवन में खुशी के पल आएंगे। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। माताजी से सुख मिलेगा। परिवार में खुशी रहेगी। भाई बहनों को कोई समस्या हो सकती है। छोटे बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे।

वृश्चिक: आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। शादीशुदा लोगों को संतान को सुख मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे।  व्यवसाय ठीक चलेगा। आय-व्यय बराबर रहेगा। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं।

धनु: आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें और उचित समय का इंतज़ार करें। दूसरों के विचारों और बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। कुछ समय से चली आ रही परेशानी का हल जल्द ही मिल जाएगा। दांपत्य जीवन में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। खर्चे अधिक होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। माताजी को कोई लाभ हो सकता है।

मकर: आज संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सामंजस्य बैठाएं। निवेश शुभ रहेगा। भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। बीती बातों को याद करके अपने वर्तमान के रिश्तों को खराब न होने दें। अपनी ऊर्जा और आइडियाज को उचित दिशा में लगाएं।

कुंभ: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे हासिल होंगे। व्यापार गति पकड़ेगा। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। घर-परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आनंददायक समय बीतेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन बढ़िया है। क्रोध न करें। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।

मीन: आज कोई शुभ समाचार मिलेगा। सोचे हुए सारे काम होंगे। आर्थिक लाभ भी होगा। स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस में थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है।


Shubh Vivah Muhurat 2020: साल 2020 में शुभ विवाह और लग्न मुहूर्त, देखें पूरी लिस्ट

(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)