इतिहास में 5 मई- प्रसिद्ध फिल्म संगीतकार नौशाद अली का 2006 में निधन, 1988 में एवरेस्ट की चोटी से पहला टेलीविजन प्रसारण किया गया

  • Follow Newsd Hindi On  
इतिहास में 5 मई- प्रसिद्ध फिल्म संगीतकार नौशाद अली का 2006 में निधन, 1988 में एवरेस्ट की चोटी से पहला टेलीविजन प्रसारण किया गया

इतिहास के पन्नों में आज क्या-कुछ घटित हुआ था? क्या कुछ खास घटा जिसने आज के वर्तमान को बदला और आगे का भी भविष्य बदल रहा है।वो महत्वपूर्ण लोग जिन्होंने देश-दुनिया पर असर डाला। किन महत्वपूर्ण लोगों ने आज 5 मई को जन्म लिया और किन लोगों का आज निधन हुआ। तो आइये चलते हैं इतिहास के इस सफर पर…

5 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


  • स्वीडन के स्टॉकहोम में पाँचवें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई। तभी से ओलम्पिक खेलों के उद्घाटन समारोह और समापन समारोह की परम्परा 1912 में बनी।
  • महात्मा गांधी को 1944 में जेल से रिहा किया गया।
  • भारत में झारखंड पार्टी की स्थापना 1949 में हुई।
  • ब्रिटेन में वह पहला कम्प्यूटर प्रदर्शित किया गया था, जो खेलने के लिए 1951 में बनाया गया था।
  • कमांडर एलन शेफर्ड अंतरिक्ष में 1961 को जाने वाले पहले अमेरिकी बने।
  • फु दोरजी बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय 1984 में बने।
  • एवरेस्ट की चोटी से पहला टेलीविजन प्रसारण 1988 को किया गया।
  • आज ही के दिन ब्रिटेन में लेबर पार्टी के नेता टोनी ब्लेयर 2005 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
  • एनटीपीसी के रिहन्द सुपर थर्मल पॉवर प्रोजेक्ट को लगातार तीसरे वर्ष ग्रीनटेक गोल्ड सेफ्टी अवार्ड 2008 में मिला।
  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने सभी कोर्सों में सेक्स वर्कर्स और उनके आश्रितों की फ़ीस माफ करने की घोषणा 2010 में की।
  • साउथ एशिया सैटेलाइट 2017 में इसरो ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया।

5 मई को जन्मे व्यक्ति

  • सिखों के तीसरे गुरु अमरदास का जन्म 1479 में हुआ।
  • गुलशन कुमार का जन्म 1956 में हुआ।
  • प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक, अर्थशास्त्री और वैज्ञानिक कार्ल मार्क्स का जन्म 1818 में हुआ।
  • भारत के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी ज़ैल सिंह 1916 में जन्म हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक अब्दुल हमीद कैसर का जन्म 1929 में हुआ।
  • राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तथा हिन्दी-गुजराती साहित्यकार आबिद सुरती का जन्म 1935 में हुआ।
  • परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर होशियार सिंह का जन्म 1937 में हुआ।
  • हरियाणा के वर्तमान मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोहर लाल खट्टर का जन्म 1954 में हुआ।
  • भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ समरेश जंग का जन्म 1970 में हुआ।

5 मई को हुए निधन

  • गणितज्ञ, हिंदी विश्वकोश के संपादक तथा हिंदी में वैज्ञानिक साहित्य के बहुप्रतिभ लेखक गोरख प्रसाद का निधन 1961 में हुआ।
  • प्रसिद्ध फ़िल्मी संगीतकार नौशाद अली का निधन 2006 में हुआ।
  • डिस्पोजल सीरिंज के आविष्कारक न्यूजीलैंड के कोलिन मार्डोक का निधन 2008 में हुआ।
  • भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का निधन 2017 में हुआ।

इतिहास में 4 मई- भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का 1905 में जन्म


(आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फ़ॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब भी कर सकते हैं.)